फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बहराइच हिंसा में बड़ा खुलासा: लाइसेंसी बंदूक से मारी थी रामगोपाल को गोली...सीढ़ी के पास पहुंचते टूट पड़े आरोपी

Wed, 16 Oct 2024 10:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 16 Oct 2024 10:11 AM IST
विज्ञापन
Bahraich Violence Case Update: Main accused Hameed had shot Ram Gopal with a licensed gun
Bahraich Violence - फोटो : अमर उजाला
Bahraich Violence Inside Story: बहराइच में हुई हिंसा के मामले में नया खुलासा हुआ है। युवक रामगोपाल मिश्रा की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी परिवार समेत नेपाल भाग गया है। रिश्तेदार के घर सभी ने शरण ली है। पुलिस को इसका पुख्ता इनपुट मिला है। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी अब्दुल हामिद ने अपनी लाइसेंसी सिंगल बैरल बंदूक से रामगोपाल के सीने में गोली मारी थी। आरोपियों के खिलाफ अब पुलिस-प्रशासन बड़ी और सख्त कार्रवाई की तैयारी में है।


बहराइच के महसी क्षेत्र में 13 अक्तूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान भारी हिंसा हुई थी, जिसमें रेहुवा मंसूर गांव निवासी 24 वर्षीय रामगोपाल मिश्रा की हत्या कर दी गई थी। 
Bahraich Violence Case Update: Main accused Hameed had shot Ram Gopal with a licensed gun
रामगोपाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वारदात में अब्दुल हमीद और उसके दोनों बेटे सरफराज उर्फ रिंकू उर्फ सलमान, फहीम के अलावा राजा उर्फ साहिर, ननकऊ, मारुफ व अन्य चार अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। एक भी नामजद आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है।

बहराइच में तैनात एक पुलिस अफसर के मुताबिक, अब्दुल हमीद और उसके दोनों बेटे नेपाल भाग गए हैं। वहां उनके कई रिश्तेदार रहते हैं। उनके घर पर ही शरण ली है। पुलिस उनके परिचितों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।
Bahraich Violence Case Update: Main accused Hameed had shot Ram Gopal with a licensed gun
Bahraich Violence - फोटो : अमर उजाला
सीढ़ी के पास पहुंचते ही मारी गोली, फिर टूट पड़े
गोपाल ने पहले छत पर झंडा लगाया और फिर पीछे सीढ़ी के पास पहुंचा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसी दौरान उस पर अब्दुल हमीद ने अपनी लाइसेंस बंदूक से गोली दाग दी। पूरे शरीर में छर्रे लगे। गोपाल खून से लथपथ होकर गिर गया। इसके बाद उसपर सभी आरोपी टूट पड़े। धारदार हथियार से वार कर बर्बरता की। गोपाल के भाई और उसके साथी उसको मरणासन्न हालत में वहां से बाहर निकाल रहे थे तब भी आरोपी उस पर पथराव कर गोलियां चला रहे थे, जिसका वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने शस्त्र लाइसेंस की जानकारी जुटा निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bahraich Violence Case Update: Main accused Hameed had shot Ram Gopal with a licensed gun
Bahraich Violence - फोटो : अमर उजाला
हजारों की भीड़, पुलिस भी और भाग गए आरोपी
गोपाल की जब हत्या की गई थी तब हजारों की भीड़ मौके पर जमा थी। सभी लोग शोभायात्रा में शामिल थे। पुलिस भी मौजूद थी, लेकिन हैरानी यह है कि तब भी आरोपी वहां से भाग गए। ये बात किसी के गले नहीं उतर रही है। कुछ लोगों ने बातचीत में बताया कि जब हत्या की गई, उसके कुछ देर बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इससे लोग तितर बितर हो गए। उसी दौरान आरोपी भाग गए। अब ये इत्तेफाक है या फिर साजिश, लोग समझ नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
Bahraich Violence Case Update: Main accused Hameed had shot Ram Gopal with a licensed gun
Bahraich Violence - फोटो : अमर उजाला
राजनीतिक कनेक्शन भी आ रहा सामने
मामले में एक बड़ी जानकारी सामने आई है। मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद बहराइच के एक बड़े क्षेत्रीय पार्टी के नेता का रिश्तेदार है। सूत्रों के मुताबिक राजनीतिक संरक्षण की वजह से आरोपी के हौसले बढ़े थे। यही नहीं, वारदात के बाद भी मदद करने की आशंका है। इन्हीं कड़ियों को जोड़ने के लिए पुलिस आरोपियों की कॉल डिटेल खंगाल रही है। उन्हें शरण देने वालों पर भी कार्रवाई होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed