{"_id":"6715b7a8fc6c0607b605325a","slug":"bahraich-violence-shops-kept-getting-empty-day-passed-amid-fear-of-bulldozer-silence-in-maharajganj-2024-10-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bahraich Violence: खाली होती रहीं दुकानें... बुलडोजर के डर के बीच बीता दिन; महराजगंज में सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich Violence: खाली होती रहीं दुकानें... बुलडोजर के डर के बीच बीता दिन; महराजगंज में सन्नाटा
Mon, 21 Oct 2024 10:30 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 21 Oct 2024 10:30 AM IST
विज्ञापन
Bahraich Violence
- फोटो : अमर उजाला
बहराइच की महसी तहसील के महराजगंज कस्बे में रविवार को पूरा दिन बुलडोजर कार्रवाई के डर में बीता। दिन भर लोग बुलडोजर चलने की आशंका में सहमे रहे हालांकि प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को लोग जहां खुद दुकान और मकान तोड़ते दिखे थे तो वहीं रविवार को भी यह सिलसिला जारी रहा।
Bahraich Violence
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि बीते दो दिनों में कुछ परिस्थितियां बदली हैं और लोगों की दुकानें खुलने लगी हैं। रविवार को महराजगंज कस्बे की मुख्य बाजार में कई दुकानें बंद रही। वहीं यही हाल कस्बे के अंदर गलियों में स्थित बाजार का भी रहा।
महराजगंज कस्बा छोड़ आसपास के बाजार में बढ़ी हलचल
महराजगंज की घटना के बाद रमपुरवा, खैरीघाट, राजीचौराहा, भगवानपुर चौराह आदि बाजारें भी प्रभावित हुई थीं। लेकिन अब यहां स्थिति लगभग सामान्य हो गई है। रविवार को सभी बजारों में रौनक बढ़ी दिखी। लोगों की भीड़ बजार में उमड़ी और लोगों ने सामान्य दिनों की भांति ही खरीदारी की। साथ ही चाय की टपरियों व होटलों पर भी रौनक रही।

प्रशासन पर पक्षपात का भी लग रहा आरोप
अतिक्रमण की बात कहकर लोक निर्माण विभाग ने कस्बे के 23 घरों पर नोटिस चस्पा किया है। इसको लेकर पक्षपात के भी आरोप लगा रहे हैं। कस्बा निवासी मोहम्मद शकील ने आरोप लगाया कि सिर्फ 23 लोगों के घर पर नोटिस चस्पा किया गया है जबकि महाराजगंज कस्बे में ही सौ से अधिक मकान ऐसे बने हुए हैं, जो पीडब्ल्यूडी विभाग के मानक के खिलाफ हैं। पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता अनुपम कुमार ने बताया कि मुख्य बिंदु से 60 फीट एक तरफ और 60 फीट एक तरफ सड़क क्षेत्र में है। कुल 120 फीट के अंदर के जो भी निर्माण हैं, अवैध हैं।

हरदी पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार
हरदी थाना प्रभारी कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि शनिवार की रात शांतिभंग में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें रेहुवा मंसूर गांव के ललित तिवारी, भालेन्द्र भूषण, शशि भूषण अवस्थी व आनंद कुमार शामिल रहे। महसी के एसडीएम अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि इस समय महराजगंज कस्बे का माहौल पूरी तरह से सामान्य है। महसी के एसडीएम अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि इस समय महराजगंज कस्बे का माहौल पूरी तरह से सामान्य है।

महराजगंज हिंसा को लेकर की आपत्तिजनक पोस्ट, गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर युवक ने महराजगंज कस्बे में हुई हिंसा को लेकर एक समुदाय पर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए पोस्ट की। फखरपुर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर कार्रवाई की।
कोतवाली देहात के अरई खुर्द गांव निवासी जमुना प्रसाद की दर्ज एफआईआर के अनुसार फखरपुर थाना के बिज्जवापुर निवासी सरफूद्दीन सिद्दकी ने सोशल मीडिया पर सौहार्द बिगाड़ते हुए आपत्तिजनक पोस्ट की है। पोस्ट में महराजगंज हिंसा को लेकर एक समुदाय को उकसाने का प्रयास करते हुए चेतावनी भरे लहजे में टिप्पणी की है। इंस्पेक्टर फखरपुर अभिनव प्रताप सिंह ने बताया आरोपी पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।