फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bahraich Violence: बहराइच में 41 साल पहले भी अक्तूबर में भड़की थी हिंसा... इस वजह से चली थीं अंधाधुंध गोलियां

Sat, 19 Oct 2024 01:29 PM IST
शाहरुख खान अभिषेक राज श्रीवास्तव, अमर उजाला, बहराइच
अभिषेक राज श्रीवास्तव, अमर उजाला, बहराइच Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 19 Oct 2024 01:29 PM IST
विज्ञापन
Bahraich Violence had erupted in Bahraich 41 years ago in October This is why indiscriminate firing took place
Bahraich Violence - फोटो : अमर उजाला
बहराइच के महराजगंज कस्बे में बीते रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान पथराव के बाद रेहुवा निवासी रामगोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हिंसा की यह आग धीरे-धीरे पूरे जिले में फैली। लोगों के घर जले। रिश्ते झुलसे। तपिश सद्भाव तक भी पहुंची। चार दिनों तक जनजीवन प्रभावित रहा। लोग घरों में कैद रहे। आज से 41 वर्ष पहले भी कुछ ऐसा ही हुआ था। 


संयोग से महीना भी अक्तूबर ही था। तब दो समुदायों के बीच जमीन के एक हिस्से को लेकर खूनी संघर्ष हुआ था। दंगे में दो लोगों की जान गई और करीब 19 घायल हुए। इनमें आम जनता के साथ ड्यूटी पर मुस्तैद तीन पुलिस जवान भी घायल हुए थे। 
 
Bahraich Violence had erupted in Bahraich 41 years ago in October This is why indiscriminate firing took place
Bahraich violence - फोटो : अमर उजाला
पंचायत की तैयारी और पथराव
25 अक्तूबर 1983 की सुबह बाकी दिनों से कुछ अलग थी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी विवाद सुलझाने के लिए दोनों समुदायों के लोगों के साथ ब्रह्मपुरी मोहल्ले में बैठक करने पहुंचे थे। 

सुलह की कवायद शुरू होने से पहले ही एक व्यक्ति ने लोगों को भड़काकर अधिकारियों पर पथराव शुरू करा दिया। पुलिस ने किसी तरह से अधिकारियों को मौके से सुरक्षित निकाला।
 
Bahraich Violence had erupted in Bahraich 41 years ago in October This is why indiscriminate firing took place
Bahraich violence - फोटो : अमर उजाला
पुलिस पर तमंचों से फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दो हुए थे ढेर
भीड़ मोहल्ले के ही एक वकील के घर जमा हो गई। नारेबाजी के बाद पथराव शुरू हो गया। पुलिस पहुंची तो उत्तेजित लोगों ने तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो व्यक्तियों की मौत हो गई। 

बाद में पुलिस ने वकील को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद करीब 15 दिनों तक जगह-जगह हिंसा और आगजनी होती रही। मामला बढ़ता देख फैजाबाद रेंज के तत्कालीन डीआईजी ने मोर्चा संभाला और फिर कर्फ्यू लगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bahraich Violence had erupted in Bahraich 41 years ago in October This is why indiscriminate firing took place
Bahraich violence - फोटो : अमर उजाला
1975 से चल रहा था विवाद
दो समुदायों में जमीन को लेकर विवाद करीब 1975 से चल रहा था। इस बीच अक्तूबर 1985 में जमीन के एक हिस्से में बनी मस्जिद पर निर्माण शुरू करा दिया गया। इसपर दूसरे पक्ष ने अदालत से स्थगन आदेश ले लिया। दूसरे पक्ष ने विवादित भूमि में बने कुएं के पास शिवलिंग की स्थापना कर दी। इसपर प्रशासन ने संबंधित भूमि को कुर्क कर दिया। लेकिन विवाद नहीं थमा। इसपर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों समुदायों के वरिष्ठ लोगों से बातचीत कर सुलह का प्रयास किया। लेकिन यह संभव नहीं हो सका।
विज्ञापन
Bahraich Violence had erupted in Bahraich 41 years ago in October This is why indiscriminate firing took place
bahraich communal violence - फोटो : अमर उजाला
क्या है पूरा मामला
बहराइच की महसी तहसील के महराजगंज कस्बे में बीते रविवार शाम को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा में गाने को लेकर हुए विवाद के बाद दूसरे समुदाय के युवकों ने पथराव शुरू कर दिया। इससे दुर्गा प्रतिमा खंडित होने पर पूजा समिति के सदस्यों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया तो दूसरे समुदाय के लोगों ने रामगोपाल मिश्रा (24) की हत्या कर दी। 

घटना का पूरे जिले में विरोध शुरू हो गया था। विसर्जन कमेटी के लोगों ने बहराइच-सीतापुर हाईवे पर चहलारी घाट पुल के पास जाम लगा प्रदर्शन शुरू कर दिया। बहराइच-लखनऊ हाईवे भी जाम कर दिया गया। पुलिस-प्रशासन की नाकामी से ही बहराइच में हिंसा भड़की। प्रतिमा विसर्जन के दिन सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed