{"_id":"670c9d25b75c45ff78065ae1","slug":"bahraich-incident-youth-was-shot-after-being-beaten-up-police-remained-silent-on-uproar-2024-10-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बहराइच कांड: युवक संग बर्बरता की हदें पार, पिटाई के बाद किया ये काम, फिर मारी गोली; बवाल पर पुलिस की बोलती बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच कांड: युवक संग बर्बरता की हदें पार, पिटाई के बाद किया ये काम, फिर मारी गोली; बवाल पर पुलिस की बोलती बंद
Mon, 14 Oct 2024 11:30 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 14 Oct 2024 11:30 AM IST
विज्ञापन
bahraich communal violence
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बहराइच के महराजगंज इलाके में रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के जुलूस के दौरान पत्थरबाजी, फायरिंग और आगजनी की घटना हुई। बहराइच में हुए बवाल में एक युवक की जान चली गई। आरोप है कि रामगोपाल मिश्रा की पिटाई के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। पूरी घटना में 12 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। घायल अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। बवाल के बाद इलाके में तनाव है। घटना के बाद पूरे इलाके में पुलिस फोर्स तैनात है। महराजगंज और महसी इलाके के निजी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई।
दुर्गा विसर्जन के दौरान हुआ था हंगामा।
- फोटो : अमर उजाला।
क्या है पूरा मामला
बहराइच में महसी तहसील के महराजगंज कस्बे में गाने को लेकर हुए विवाद के बाद दूसरे समुदाय के युवकों ने पथराव शुरू कर दिया। इससे दुर्गा प्रतिमा खंडित होने पर पूजा समिति के सदस्यों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया तो दूसरे समुदाय के लोग रामगोपाल मिश्रा (24) को घर के अंदर घसीट ले गए और गोली मार दी। उसे बचाने पहुंचे राजन (28) भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना का पूरे जिले में विरोध शुरू हो गया। विसर्जन कमेटी के लोगों ने बहराइच-सीतापुर हाईवे पर चहलारी घाट पुल के पास जाम लगा प्रदर्शन शुरू कर दिया। बहराइच-लखनऊ हाईवे भी जाम कर दिया गया।

शहर में सैकड़ों जगह प्रतिमा विसर्जन रोक दिया गया। मामला बढ़ता देख छह थानों की पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई। वहीं, गोंडा और बलरामपुर में स्थिति नियंत्रण में है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार शाम महसी तहसील की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा था।
महराजगंज कस्बे में पहुंचने पर कस्बा निवासी दूसरे समुदाय के लोग मौके पर पहुंचे और गाली गलौज शुरू कर दी। प्रतिमा के साथ चल रहे लोगों ने इसका विरोध किया तो छतों से पथराव शुरू कर दिया गया। इस पर समिति के सदस्य प्रदर्शन करने लगे तो हजारों की भीड़ मौके पर पहुंची और उपद्रव शुरू कर दिया। सूचना पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।
महराजगंज कस्बे में पहुंचने पर कस्बा निवासी दूसरे समुदाय के लोग मौके पर पहुंचे और गाली गलौज शुरू कर दी। प्रतिमा के साथ चल रहे लोगों ने इसका विरोध किया तो छतों से पथराव शुरू कर दिया गया। इस पर समिति के सदस्य प्रदर्शन करने लगे तो हजारों की भीड़ मौके पर पहुंची और उपद्रव शुरू कर दिया। सूचना पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
bahraich communal violence
- फोटो : अमर उजाला
पूजा समिति सदस्यों का आरोप है कि एसओ मौके पर मौजूद नहीं थे। प्रदर्शन शुरू हुआ तो पुलिस ने विसर्जन में शामिल लोगों पर ही लाठीचार्ज कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई और दूसरे समुदाय के लोग रामगोपाल को उठा ले गए। बहराइच एसपी वृंदा शुक्ला समेत अन्य आला अधिकारी महराजगंज में कैंप कर रहे हैं। पूरे कस्बे को सील कर दिया गया है।
डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि हालात पर काबू पाने के लिए एडीजी जोन गोरखपुर केएस प्रताप कुमार और डीआईजी रेंज देवीपाटन अमरेंद्र प्रताप सिंह को भेजा गया है।
डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि हालात पर काबू पाने के लिए एडीजी जोन गोरखपुर केएस प्रताप कुमार और डीआईजी रेंज देवीपाटन अमरेंद्र प्रताप सिंह को भेजा गया है।
विज्ञापन
bahraich communal violence
- फोटो : अमर उजाला
बर्बरता के बाद मारी गोली, 12 अन्य घायल
लोगों ने आरोप लगाया कि भगदड़ के दौरान दूसरे समुदाय के लोग रामगोपाल मिश्रा (24) को घसीट कर घर में ले गए। वहां उसकी बर्बरता के साथ पिटाई करते हुए पैर के नाखून उखाड़ लिए और उसे गोलियां मार दीं। गंभीर रूप से घायल राजन सहित 12 लोगों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।