फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

15 तस्वीरों में देखें बहराइच कांड: हत्या के बाद बवाल... पथराव-आगजनी और लाठीचार्ज, इस बात पर शुरू हुआ था विवाद

Mon, 14 Oct 2024 10:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 14 Oct 2024 10:43 AM IST
विज्ञापन
Bahraich News Chaos After Murder Stone Pelting, Arson and Lathi Charge Incident in Images
bahraich communal violence - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान रविवार को कई जिलों में बवाल हुआ। गोंडा, बलरामपुर के बाद बहराइच जिला पथराव और आगजनी से सुलग उठा। युवक की हत्या के बाद जमकर बवाल हुआ। देर रात तक प्रदर्शन और जगह-जगह आगजनी होती रही। इस बीच पुलिस और प्रशासन बैकफुट पर नजर आया। गायघाट पर भी रविवार देर रात पूजा समितियों ने प्रतिमाओं का विसर्जन रोक दिया। डीएम-एसपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया। स्टीलगंज तालाब मार्केट के पास गाड़ी में आग लगा दी। 


अस्पताल चौराहे पर लगे बैनर गिराकर आग के हवाले कर दिया। आग बुझाने पहुंची दमकल की टीम पर भी पथराव किया गया। किसी तरह दमकल कर्मी वहां से भागे। पुलिस ने लाठी भांजकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। गुस्साए लोगों ने देर रात करीब 11:30 बजे नानपारा-लखीमपुर हाईवे भी जाम कर दिया। इस बीच डीएम-एसपी के खिलाफ नारेबाजी के बीच सीएम योगी जिंदाबाद के नारे भी लगे। 15 तस्वीरों में देखें बहराइच कांड की पूरी कहानी
Bahraich News Chaos After Murder Stone Pelting, Arson and Lathi Charge Incident in Images
bahraich communal violence - फोटो : अमर उजाला
बहराइच में महसी तहसील के महराजगंज कस्बे में गाने को लेकर हुए विवाद के बाद दूसरे समुदाय के युवकों ने पथराव शुरू कर दिया। इससे दुर्गा प्रतिमा खंडित होने पर पूजा समिति के सदस्यों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया तो दूसरे समुदाय के लोग रामगोपाल मिश्रा (24) को घर के अंदर घसीट ले गए और गोली मार दी। उसे बचाने पहुंचे राजन (28) भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना का पूरे जिले में विरोध शुरू हो गया। विसर्जन कमेटी के लोगों ने बहराइच-सीतापुर हाईवे पर चहलारी घाट पुल के पास जाम लगा प्रदर्शन शुरू कर दिया। बहराइच-लखनऊ हाईवे भी जाम कर दिया गया। 
Bahraich News Chaos After Murder Stone Pelting, Arson and Lathi Charge Incident in Images
bahraich communal violence - फोटो : अमर उजाला
शहर में सैकड़ों जगह प्रतिमा विसर्जन रोक दिया गया। मामला बढ़ता देख छह थानों की पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई। वहीं, गोंडा और बलरामपुर में स्थिति नियंत्रण में है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार शाम महसी तहसील की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा था।

महराजगंज कस्बे में पहुंचने पर दूसरे समुदाय के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और गाली गलौज शुरू कर दी। प्रतिमा के साथ चल रहे लोगों ने इसका विरोध किया तो छतों से पथराव शुरू कर दिया गया। इस पर समिति के सदस्य प्रदर्शन करने लगे तो हजारों की भीड़ मौके पर पहुंची और उपद्रव शुरू कर दिया। सूचना पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bahraich News Chaos After Murder Stone Pelting, Arson and Lathi Charge Incident in Images
bahraich communal violence - फोटो : अमर उजाला
पूजा समिति सदस्यों का आरोप है कि एसओ मौके पर मौजूद नहीं थे। प्रदर्शन शुरू हुआ तो पुलिस ने विसर्जन में शामिल लोगों पर ही लाठीचार्ज कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई और दूसरे समुदाय के लोग रामगोपाल को उठा ले गए। बहराइच एसपी वृंदा शुक्ला समेत अन्य आला अधिकारी महराजगंज में कैंप कर रहे हैं। पूरे कस्बे को सील कर दिया गया है।

डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि हालात पर काबू पाने के लिए एडीजी जोन गोरखपुर केएस प्रताप कुमार और डीआईजी रेंज देवीपाटन अमरेंद्र प्रताप सिंह को भेजा गया है।
 
विज्ञापन
Bahraich News Chaos After Murder Stone Pelting, Arson and Lathi Charge Incident in Images
bahraich communal violence - फोटो : अमर उजाला
पथराव और आगजनी
बहराइच के महराजगंज की घटना का विरोध देखते ही देखते पूरे जिले में फैल गया। सड़क जाम करने के साथ ही कुछ जगहों पर आगजनी भी हुई। इससे देर रात तक तनाव रहा। वहीं, शहर, फखरपुर, तेजवापुर, रिसिया ब्लॉक, नानपारा व इटहा में पूजा समितियों ने प्रतिमाओं का विसर्जन रोक दिया।

रामगोपाल की मौत के बाद मेडिकल कॉलेज में भी प्रदर्शन व नारेबाजी शुरू हो गई। आक्रोशित लोग शव लेकर मेडिकल कॉलेज के बाहर पहुंचे और सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। यही नहीं, मेडिकल कालेज के पास से गुजर रहीं प्रतिमाएं भी रोक दी गईं। देर रात महसी विधायक सुरेश्वर सिंह मौके पर पहुंचे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed