फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: बागपत में टोल प्लाजा पर भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं को लाठी-डंडों से पीटा, पांच घायल, 15 कर्मियों पर FIR

Tue, 25 Aug 2026 10:48 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 25 Aug 2026 10:48 PM IST
सार

Baghpat News: सहारनपुर से भाजपा कार्यकर्ता अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली के कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली जा रहे थे। काठा टोल प्लाजा पर वारदात हो गई। वहीं टोल मैनेजर का कहना है कि 20-25 गाड़ियां बिना टोल दिए निकाल ली गईं, टोल मांगा तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने मारपीट की। 

विज्ञापन
UP: BJP leader and workers beaten with sticks and rods at a toll plaza in Baghpat; five injured, FIR
काटा टोल प्लाजा पर मारपीट। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मेरठ निवासी कुंवर बासित अली के कार्यभार ग्रहण समारोह में सहारनपुर से दिल्ली जा रहे भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं पर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर काठा टोल प्लाजा के कर्मियों ने हमला कर दिया। सरियों और लाठी-डंडों से वार करने पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हैदर चौधरी व पूर्व प्रधान समेत पांच नेता घायल हो गए। इनकी स्कॉर्पियो गाड़ियां भी तोड़ दी गईं। घायलों ने वहां से भागकर जान बचाई। वहीं टोल मैनेजर अंकित धामा ने भी कार सवारों पर टोल पर आकर हमला करके दो कर्मियों को घायल करने का आरोप लगाया है।



 
UP: BJP leader and workers beaten with sticks and rods at a toll plaza in Baghpat; five injured, FIR
भिड़ते भाजपाई और टोलकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारन निवासी समीर ने बताया कि कुंवर बासित अली के भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर मंगलवार को दिल्ली में कार्यभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। सुबह सहारनपुर के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हैदर चौधरी के साथ अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली जा रहे थे। उनकी गाड़ी में भाई मोहम्मद कैफ, शिवदासपुर के पूर्व प्रधान चाचा मुर्तजा और आसिफ बैठे हुए थे। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर काठा टोल प्लाजा पर उनके साथ चल रहीं दूसरी गाड़ियां आगे निकल गईं।
 
UP: BJP leader and workers beaten with sticks and rods at a toll plaza in Baghpat; five injured, FIR
टोल पर मारपीट की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
समीर ने बताया कि यूपीआईसी से अपनी गाड़ी का टोल दिया और वह टोल प्लाजा को पार करके गाड़ी खड़ी कर जिलाध्यक्ष हैदर चौधरी से फोन पर रास्ता पूछने लगे। तभी पीछे से आए 10-15 टोलकर्मियों ने खिड़की खोलकर उसे बाहर खींचकर लाठी-डंडों और सरियों से पीटना शुरू कर दिया। उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी में तोड़फोड़ शुरू कर दी। उनकी गाड़ी में रखे 85 हजार रुपये, मोबाइल निकाल लिए। वहां दूसरी गाड़ी में मौजूद मुर्तजा, मोहम्मद कैफ और आसिफ बचाव के लिए आए तो उनकी भी डंडों से पिटाई कर घायल कर दिया। सभी का सीएचसी में उपचार कराया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP: BJP leader and workers beaten with sticks and rods at a toll plaza in Baghpat; five injured, FIR
कार का टूट शीशा दिखाता भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने पर वहां वापस आए अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हैदर चौधरी पर भी हमला किया और उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। वहां से सभी ने किसी तरह भागकर जान बचाई और कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायलों का सीएचसी में उपचार कराया। हैदर चौधरी ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने 15 अज्ञात टोलकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी, जिनकी सीसीटीवी कैमरों से पहचान करके गिरफ्तारी की जाएगी।
 
विज्ञापन
UP: BJP leader and workers beaten with sticks and rods at a toll plaza in Baghpat; five injured, FIR
अस्पताल में भर्ती भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
टोल कर्मियों ने भी लगाया मारपीट का आरोप
टोल मैनेजर अंकित धामा ने बताया कि मंगलवार को 20-25 गाड़ियां टोल पर पहुंची थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि युवकों ने टोल पर लगा बैरियर खुद ही हटाकर गाड़ियां निकलवाने का प्रयास किया। कर्मियों ने टोल देने के बाद ही गाड़ियां निकालने की बात कही तो वहां हंगामा शुरू हो गया और जबरदस्ती गाड़ी निकाल ली गई। 
वहां आए सीनियर मैनेजर बुद्ध प्रकाश ने मामला शांत कराने का प्रयास किया तो कारों से डंडे और बेल्ट निकालकर मारपीट शुरू कर दी। इसमें बुद्ध प्रकाश, कर्मी हरीशचंद घायल हो गए। इसके बाद कार से बुद्ध प्रकाश को टक्कर मारकर भाग गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका कहना है कि पूरी घटना की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी पुलिस को सौंप दी गई है। इसकी शिकायत पुलिस से की गई है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed