फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: ...जब राहुल ने सुना लालचंद का दर्द, अचानक ताजा हुईं 11 साल पुरानी यादें, दिल से लगाकर किया ये बड़ा वादा

Wed, 04 Jan 2023 11:21 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 04 Jan 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi promised Lalchand to get his eye done during the Bharat Jodo Yatra in Baghpat
राहुल गांधी-भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : अमर उजाला

राहुल गांधी ने 11 साल पहले झांसी के मेंढकी गांव में जिस दलित कुंजीलाल के घर खाना खाया था। उन कुंजीलाल का बेटा लालचंद बुधवार को बागपत में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अचानक मिल गया। जिसकी आंख की समस्या का पता चलता है, तो राहुल गांधी ने तुरंत ही उनकी आंख का उपचार कराने का वादा करते हुए निजी सहायक को जिम्मेदारी भी सौंप दी। 



झांसी के मेंढकी के रहने वाले लालचंद आर्य ने बताया कि उनकी आंख में दो महीने पहले चोट लग गई थी। वह अपनी आंख का उपचार कराने के लिए दिल्ली में आया था। उनको भारत जोड़ो यात्रा के बारे में पता चला। वह यात्रा में शामिल होने आया था और नारेबाजी कर रहा था। उसको देख राहुल गांधी ने अपने पास बुलवा लिया और हालचाल पूछा।

Rahul Gandhi promised Lalchand to get his eye done during the Bharat Jodo Yatra in Baghpat
भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : अमर उजाला

बताया कि उनकी आंख में परेशानी हो रही है। राहुल ने उनका उपचार कराने का वादा करते हुए निजी सहायक से संपर्क करने की बात कही। किसानों की समस्या भी लालचंद ने उनको बताई। जिसमें खाद की समस्या, भीषण सर्दी में आवारा पशुओं के कारण रातभर जागकर खेतों की रखवाली करने की समस्या भी बताई। तभी उनको बताया कि वह 11 साल पहले उनके घर भी आए थे और उनके पिता के साथ खाना खाया था। कुंजीलाल के बारे में पूछने पर पता चला कि उनका अब निधन हो चुका है।

Rahul Gandhi promised Lalchand to get his eye done during the Bharat Jodo Yatra in Baghpat
राहुल गांधी, भारत जोड़ो यात्रा, Bharat Jodo Yatra - फोटो : अमर उजाला

काठा के एथलीट देवीलाल ने 15 मिनट तक बताईं समस्याएं
काठा गांव के रहने वाले एथलीट देवीलाल भी राहुल गांधी को देखने के लिए भारत जोड़ो यात्रा के साथ चल रहे थे। राहुल ने उनको भी देखकर बुलवा लिया और बात की। देवीलाल ने बताया कि उन्होंने राहुल गांधी के सामने अग्निवीर योजना की समस्या रखी। बताया कि एयरफोर्स के लिए लिखित परीक्षा पास करने के बाद योजना लागू कर दी गई तो वह भर्ती रद्द कर दी गई। वह उस भर्ती को पूरी करने के लिए कोर्ट गए, लेकिन हर बार तारीख मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Gandhi promised Lalchand to get his eye done during the Bharat Jodo Yatra in Baghpat
भारत जोड़ो यात्रा। - फोटो : amar ujala

इसके अलावा बताया कि बागपत में खेल सुविधाएं नहीं हैं। खिलाड़ी मेरठ, दिल्ली व हरियाणा में जाते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि यहां अभी कांग्रेस की सरकार नहीं होने के कारण ऐसा हो रहा है। वह कांग्रेस का साथ देंगे तो उनकी सरकार बनेगी और स्टेडियम से लेकर अन्य सभी खेल सुविधाएं सबसे पहले बागपत में दी जाएंगी। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi promised Lalchand to get his eye done during the Bharat Jodo Yatra in Baghpat
भारत जोड़ो यात्रा। - फोटो : amar ujala

मवीकलां से बड़ौत तक 28 लोगों से की बात
मवीकलां से यात्रा शुरू करने के बाद राहुल गांधी के साथ में आम लोग भी चल रहे थे। राहुल गांधी कुछ लोगों को अपने पास बुलाते रहते थे और बातचीत करते रहते थे। राहुल गांधी ने मवीकलां से बड़ौत तक 28 लोगों से इस तरह बुलाकर बातचीत की। राहुल ने पूछा कि उनको किस तरह की समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं और उनका समाधान कैसे हो सकता है। उन्होंने कांग्रेस का साथ देने की अपील भी लोगों से की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed