भारत जोड़ो यात्रा के दौरान गुफा मंदिर के पास प्रदेश के सभी जिलों के प्रमुख उत्पादों की प्रदर्शनी लगाने वालों के साथ राहुल गांधी ने हुनर पंचायत की। इसमे राहुल ने हुनरमंद लोगों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया।
हुनर की पंचायत : राहुल ने बढ़ाया हुनरमंदों का हौसला, दादी प्रकाशी से की मुलाकात, भीड़ ने कांग्रेस में भरा जोश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादी प्रकाशी और शूटर सीमा तोमर से मिले राहुल गांधी
शूटर दादी प्रकाशी तोमर व अंतरराष्ट्रीय शूटर सीमा तोमर से राहुल गांधी ने मुलाकात की। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत भी किया और आशीर्वाद दिया। इस मौके पर दादी प्रकाशी तोमर और सीमा तोमर से राहुल गांधी ने बातचीत कर हाल जाना। राहुल ने दादी प्रकाशी से स्वास्थ्य का ध्यान रखने और उनकी सांड़ की आंख फिल्म देखने की बात भी कही।
गायिका नेहा सिंह व कामिया पंजाबी भी यात्रा में शामिल हुई
यूपी में काबा, बिहार में काबा गाने वाली गायिका नेहा सिंह राठौल बुधवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा को समर्थन दिया, इसके बाद राहुल गांधी से मुलाकात भी की। मशहूर गायिका कामिया पंजाबी बुधवार को बागपत में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई। उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात की और यात्रा के साथ भी चली।
फूलों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंचा किसान
मवीकलां गांव में बुधवार सुबह शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत में एक किसान फूलों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंचा। जिससे भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत किया।
भीड़ ने कांग्रेस में भरा जोश
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को नगर में समर्थन मिला। लोगों की भारी भीड़ से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में जोश भर गया और कड़ाके की ठंड में तेजी से यात्रा आगे बढ़ती चली गई। कोहरे के बाद भी गांवों में ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया।