युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला रहीस जेल से जमानत पर छूट कर आ गया है। उसने जेल से बाहर आते ही युवती के पिता को फोन किया और कहा कि बेटी को मेरे पास भेज दो नहीं तो 'सर तन से जुदा' कर दूंगा। पिता ने बेटी को भेजने से इनकार किया तो उसने अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।
वहीं पीड़ित पिता ने पुलिस से शिकायत की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद हिंदू जागरण मंच की प्रांत मंत्री प्रियंका आर्य कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचीं और जमकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने आरोपी रहीस को फिर से गिरफ्तार कर लिया है।
2 of 6
बागपत पुलिस।
- फोटो : amar ujala
ये था मामला
खेकड़ा से एक युवती को बीती 30 मई को दूसरे समुदाय का युवक बहला-फुसलाकर ले गया था। युवती के पिता ने खेकड़ा कोतवाली में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई थी। वहीं एक महीने का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस ने युवती को बरामद नहीं किया।
3 of 6
हिंदू जागरण मंच के लोग।
- फोटो : amar ujala
हिंदू जागरण मंच ने बताया था लव जिहाद का मामला
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने इसे लव जिहाद का मामला बताया था। उन्होंने आठ जुलाई को खेकड़ा कोतवाली पहुंचकर घंटों हंगामा किया था। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन करते हुए चार दिन के अंदर युवती की बरामदगी और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।
4 of 6
हिंदू जागरण मंच के लोग।
- फोटो : amar ujala
उन्होंने समय रहते मांग पूरी न होने पर कोतवाली में हनुमान चालीसा का पाठ करने के साथ ही आंदोलन की चेतावनी दी थी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और 12 जुलाई को पुलिस ने युवती को कलियर से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया था। 15 जुलाई को पुलिस ने युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए थे। कोर्ट में युवती ने परिजनों संग जाने की इच्छा जताई थी। इसके बाद पुलिस ने बागपत न्यायालय के आदेश पर युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया था।
5 of 6
हिंदू जागरण मंच के लोग।
- फोटो : amar ujala
रहीस ने वायरल किए थे अश्लील फोटो
आरोपी ने युवती के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए थे। उसने युवती के पिता को 'सर तन से जुदा' करने की धमकी भी दी। इससे युवती का परिवार दहशत में है।