फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंद मिनटों में फैली दहशत: गोवंशों ने मचाया ऐसा उत्पात, जान बचाकर भागे लोग, हैरान कर देंगी ये तस्वीरें

Tue, 02 Aug 2022 06:59 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 02 Aug 2022 06:59 PM IST
विज्ञापन
Govansh have broken many vehicle during riot in market in Baghpat city see photos
बागपत में गोवंशों ने मचाया उत्पात। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के बागपत शहर में दो गोवंशों ने करीब डेढ़ घंटे तक उत्पात मचाया। गोवंशों ने टक्कर मारकर दो कारों समेत चार वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए। गोवंश लड़ते हुए राष्ट्र वंदना चौक तक पहुंच गए। वहां दुकानदारों ने काफी मशक्कत के बाद गोवंशों को भगाया।



बागपत के बड़ा बाजार में पिछले सप्ताह एक व्यापारी को गोवंश ने उठाकर पटक दिया था। इसके बाद भी गोवंश को पकड़वाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।

Govansh have broken many vehicle during riot in market in Baghpat city see photos
बागपत में गोवंशों ने मचाया उत्पात। - फोटो : amar ujala

वहीं रविवार रात नगर पालिका के पास दो गोवंश लड़ने लगे, जिससे वहां से गुजर रहे बड़ौत रोड निवासी अंकित शर्मा की कार में टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। 

Govansh have broken many vehicle during riot in market in Baghpat city see photos
बाइक हुई क्षतिग्रस्त। - फोटो : amar ujala
इसके बाद कोर्ट रोड पर सुनील व मुगलपुरा मोहल्ला निवासी सलमान की बाइक में टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दी। करीब डेढ़ घंटे तक गोवंशों के लड़ने के कारण अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Govansh have broken many vehicle during riot in market in Baghpat city see photos
गोवंश भिड़े। - फोटो : amar ujala

दुकान का शटर बंद करने पर बचे
शहर के कोर्ट रोड पर हेयर सैलून संचालक नरेंद्र कुमार ने दुकान के बाहर लड़ रहे गोवंशों को देखते ही अपनी दुकान का शटर नीचे गिरा दिया, जिसके बाद गोवंश उसके शटर से जाकर टकरा गए। जबकि बाहर रखा काफी सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
Govansh have broken many vehicle during riot in market in Baghpat city see photos
बाइक तोड़ी। - फोटो : amar ujala

शहरी क्षेत्र में गोवंशों को पकड़कर गोशाला भेजवाने की जिम्मेदारी नगरपालिका को दी गई है। गोवंश नहीं पकड़ने पर नगर पालिका को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। सभी गोवंशों को पकड़कर गोशाला भिजवाया जाएगा। - डॉ. रमेश चंद्र, सीवीओ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed