फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sorry...मुझे माफ कर देना: पत्नी का गला काटा, फिर मां को दी दर्दनाक मौत, क्यों रंगे खून से हाथ? उगला पूरा सच

Wed, 01 May 2024 01:03 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 01 May 2024 01:03 AM IST
सार

UP: सॉरी बोलकर पत्नी का गला काटा, फिर मां को दी खौफनाक मौत, नहर में फेंके खून से सने कपड़े, बताई डबल मर्डर की वजह

विज्ञापन
Son Manish of Retired sub inspector Jitendra was killed his wife and mother by Knife in Halalpur of Baghpat
बागपत डबल मर्डर केस। - फोटो : अमर उजाला

बागपत जनपद में बड़ौत के हलालपुर गांव में दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत दरोगा जितेंद्र के बेटे मनीष ने बेरहमी से पत्नी वर्षा और मां सरोज की हत्या की। पुलिस को बताया कि पत्नी और मां के बीच आए दिन झगड़ा होता था। कभी पत्नी के सुबह को देरी से उठने को लेकर झगड़ा हो जाता था तो कभी खाना बनाने को लेकर भी झगड़ा हो जाता था। उसकी मां अलग शिकायत करती थी तो पत्नी अकेले में अलग से कहती थी। यह सिलसिला शादी के कुछ दिन बाद से शुरू हो गया था।



मनीष ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी व मां के बीच मंगलवार को भी झगड़ा हो गया तो वह दोपहर बाद छत पर कमरे में पत्नी वर्षा के पास सब्जी काटने वाला चाकू लेकर गया। उसने पत्नी से पहले कहा कि सॉरी, मुझे माफ कर देना।

Son Manish of Retired sub inspector Jitendra was killed his wife and mother by Knife in Halalpur of Baghpat
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद गर्दन पर चाकू चला दिया। उसने शुरुआत में विरोध जताया, मगर कुछ सेकेंड बाद वह विरोध नहीं कर सकी। पत्नी को मारने के बाद मनीष नीचे कमरे में आया और वहां सोते हुए मां सरोज की गर्दन काटकर हत्या कर दी।

Son Manish of Retired sub inspector Jitendra was killed his wife and mother by Knife in Halalpur of Baghpat
महिलाओं के फाइल फोटो और मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

नहर में कपड़े व चाकू फेंककर कांधला चला गया
मनीष नेशनल लेवल की पावर लिफ्टिंग में बेंच प्रेस की तैयारी कर रहा था और वहां फूड सप्लीमेंट की दुकान पर जाता था। इसलिए उसने हत्या करने के बाद वहां जाने की योजना बनाई, जिससे किसी को उस पर शक नहीं हो। उसने पहले खून में सने कपड़े व चाकू एक पॉलीथिन में रखे और उनको गांव के बाहर नहर में फेंक दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Son Manish of Retired sub inspector Jitendra was killed his wife and mother by Knife in Halalpur of Baghpat
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद वह कांधला चला गया और सप्लीमेंट देखने लगा, तभी उसकी मां को बुलाने पड़ोसी नरेंद्र की पत्नी गीता घर पर आई तो दोनों की लाश देखकर उसकी चींख निकल गई। उसने मनीष को फोन करके हत्या के बारे में बताकर घर जल्दी आने के लिए कहा तो वह वापस घर आया।

विज्ञापन
Son Manish of Retired sub inspector Jitendra was killed his wife and mother by Knife in Halalpur of Baghpat
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

परिवार के साथ दिल्ली में रहता है भाई
दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत दरोगा जितेंद्र के दो बेटे हैं। एक बेटा धीरज जो फायर ब्रिगेड दिल्ली में है और अपने परिवार के साथ दिल्ली में ही रहता है। दूसरा बेटा मनीष है, जो गांव में रहता है। इस समय नेशनल स्तर पर पावर लिफ्टिंग खेलने की तैयारी कर रहा था। जितेंद्र भी कुछ साल पहले सेवानिवृत हुए थे और अपनी पेंशन बनवाने के मामले में लगे हुए थे। मंगलवार को पेंशन बनवाने के चक्कर में जिस समय जितेंद्र दिल्ली गए हुए थे, तभी यह घटना हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed