{"_id":"6ab15725e100d5ccff095624","slug":"nine-foreigners-staying-illegally-apprehended-criminal-cases-pending-against-three-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-155882-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अवैध रूप से रह रहे नौ विदेशी पकड़े, तीन पर आपराधिक मामले लंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अवैध रूप से रह रहे नौ विदेशी पकड़े, तीन पर आपराधिक मामले लंबित
विज्ञापन
-उत्तरी जिला पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ चलाया विशेष अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तरी जिला पुलिस ने विजा खत्म होने के बावजूद भारत में रह रहे 9 विदेशी नागरिकों काे पकड़ा है। जिला पुलिस उपायुक्त निहारिका भट्ट के अनुसार, 13 विदेशी नागरिकों का सत्यापन किया गया, जिनमें नौ वीजा अवधि खत्म होने के बाद रह रहे थे और तीन पर आपराधिक मामले लंबित थे। छह के निर्वासन की प्रक्रिया शुरू की गई है।
सात सितंबर को बुराड़ी थाने ने बाबा कॉलोनी में नाइजीरिया के विक्ट्री इसिमाह, गॉड्सपावर इकेचुकु और अलीउसिसे को रोका। विक्ट्री का वीजा खत्म था, अन्य दो के पास वैध दस्तावेज नहीं थे, जिसके बाद तीनों को हिरासत केंद्र भेजा गया।
16 सितंबर को स्पेशल स्टाफ व अन्य टीमों ने चंदन विहार, प्रगति एन्क्लेव, मौर्य एन्क्लेव में 10 विदेशी नागरिकों का सत्यापन किया। ये घाना, नाइजीरिया, आइवरी कोस्ट, युगांडा, कैमरून के थे। इनमें एन फेवरेट माइकल, एलिस जोंबा, एबुह हैप्पीनेस, गॉड्सटाइम इकेचुकु चुकवुमा वीजा अवधि खत्म होने के बाद रह रहे थे। कोस्टा अब्राहम, रेमंड मदुका एजे वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। युगांडा की नदागिरे मिजी, घाना के इमैनुएल ओवुसु न्सियाह, नाइजीरिया के संडे चिकेज़ी पर आपराधिक मामले लंबित थे। अदालती मामलों के कारण इन्हें निर्वासन कार्रवाई से मुक्त रखा गया।