फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिटायर्ड दरोगा के घर खूनी खेल: मां-पत्नी पर आखिरी सांस तक किए ताबड़तोड़ वार, न कांपे हाथ न दहला दिल, तस्वीरें

Tue, 30 Apr 2024 09:23 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 30 Apr 2024 09:23 PM IST
विज्ञापन
Manish son of retired inspector has killed pregnant wife and mother in Baghpat district and see photos
हत्यारोपी की पत्नी और मां का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

बागपत जनपद में छपरौली के हलालपुर गांव में दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त दरोगा जितेंद्र के नेशनल वेटलिफ्टर बेटे मनीष ने अपनी दो माह की गर्भवती पत्नी वर्षा (28) और मां सरोज (58) की गला रेतकर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने मंगलवार दोपहर बाद तब घटना को अंजाम दिया, जब उसके पिता जितेंद्र अपनी पेंशन के लिए दिल्ली गए हुए थे।

Manish son of retired inspector has killed pregnant wife and mother in Baghpat district and see photos
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

वर्षा व सरोज की हत्या का तब पता चला, जब पड़ोस में रहने वाली एक महिला उनके घर पहुंची। दोनों के शव पड़े हुए देखकर शोर मचा दिया। इसके बाद वहां पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 

Manish son of retired inspector has killed pregnant wife and mother in Baghpat district and see photos
मौके पर जमा हुई भीड़। - फोटो : अमर उजाला

उधर, पकड़े जाने के डर से मनीष ने बाथरूम में जाकर ब्लेड से अपने हाथ व गले की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Manish son of retired inspector has killed pregnant wife and mother in Baghpat district and see photos
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

सूचना पर एसपी अर्पित विजयवर्गीय, एएसपी एनपी सिंह भी मौके पर पहुंचे और डॉग स्क्वायड को बुलाया। वहीं, मामले की जानकारी होते ही मनीष के पिता जितेंद्र व फायर ब्रिगेड में कर्मी उसका भाई धीरज भी पहुंच गए। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Manish son of retired inspector has killed pregnant wife and mother in Baghpat district and see photos
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

ताने देने के कारण की हत्या
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि मनीष का उपचार कराने के बाद पूछताछ की गई तो उसने हत्या की बात कबूल की। एसपी के अनुसार, उसने बताया कि उसकी पत्नी व मां के बीच आए दिन झगड़ा होता था। इसके बाद मां उसको ताने देती थी और कई बार पत्नी के साथ भी झगड़ा होता था। मां व पत्नी का मंगलवार सुबह भी झगड़ा हुआ था। इस कारण ही उसने पहले पत्नी की छत पर कमरे में हत्या की और उसके बाद नीचे आकर मां की हत्या कर दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed