{"_id":"614046fa8ebc3e743c1e5dbd","slug":"bjp-leader-murdered-in-baghpat-police-revealed-the-case-two-accused-sent-to-jail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता हत्याकांड का खुलासा: पुलिस पूछताछ में आरोपी बोला- रिश्तेदार होते हुए नौकर की तरह रखते थे, इसलिए मार डाला, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता हत्याकांड का खुलासा: पुलिस पूछताछ में आरोपी बोला- रिश्तेदार होते हुए नौकर की तरह रखते थे, इसलिए मार डाला, दो गिरफ्तार
Tue, 14 Sep 2021 12:23 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:23 PM IST
विज्ञापन
डॉ. आत्माराम तोमर हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत में भाजपा नेता डॉ. आत्माराम तोमर की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों प्रवीण और बलराम को सोमवार की रात कोतवाली पुलिस ने औद्योगिक पुलिस चौकी से गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर डॉ. तोमर का मोबाइल और गाड़ी की चाबी भी बरामद की गई है। पूछताछ में प्रवीण ने बताया कि डॉ. तोमर रिश्तेदार होते हुए भी उसके साथ नौकर की तरह व्यवहार करते थे। समय पर न तो सैलरी देते थे और न ही एडवांस। इसलिए दोस्त के साथ मिलकर हत्या की।
Trending Videos
घर से कार ले जाते आरोपी।
- फोटो : amar ujala
दोनों आरोपी डॉ. की स्कार्पियो, मोबाइल व एक अन्य कार की चाबी लेकर फरार हो गए थे। बाद में उनकी स्कॉर्पियो को पुलिस ने टयोढ़ी गांव के नीलकंठ महादेव मंदिर के परिसर से बरामद कर लिया था। इसके अलावा हत्या आरोपियों को शरण देने वाले दो आरोपियों में मनमोहन पुत्र वेदप्रकाश निवासी सांकलपुट्ठी थाना चांदीनगर और सुभाष पुत्र धारा निवासी सोंटा थाना बाबरी जनपद शामली को गिरफ्तार कर लिया था।
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : amar ujala
सोमवार को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने प्रवीण और बलराम को औद्योगिक पुलिस चौकी के पास से गिरफ्तार कर लिया। सीओ आलोक कुमार के मुताबिक प्रवीण ने पुलिस पूछताछ में बताया कि रिश्तेदार होते हुए भी डॉ. आत्माराम तोमर उसके साथ नौकर की तरह व्यवहार करते थे।
पूछताछ में प्रवीण ने बताया कि सैलरी व एडवांस मांगने पर आना-कानी करते थे। कभी भी समय पर सैलरी नहीं देते थे। इसलिए योजना बनाकर उनकी हत्या कर दी। सीओ ने बताया कि सात-आठ साल पहले प्रवीण व बलराम एक साथ दिल्ली और अन्य जगहों पर टैक्सी भी चलाया करते थे। तभी से दोनों की पहचान हो गई थी।
यह भी पढ़ें: बिटिया के कत्ल का खुला राज: दुष्कर्म में विफल होने पर नशेड़ी युवक ने दिया था वारदात को अंजाम, शरीर पर मिले थे नाखून के निशान

रिश्तेदार सीसीटीवी कैमरे में कैद।
- फोटो : amar ujala
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हत्यारोपी, 45 मिनट अंदर रहे
डॉ. आत्माराम तोमर की हत्या करने वाले दोनों आरोपी सीसीवीटी कैमरे में कैद हो गए थे। दोनों गुरुवार की सुबह करीब 6 बजकर 42 मिनट पर बाइक से पहुंचे। डॉ. आत्माराम को फोन करके गेट खुलवाया और अंदर चले गए।
इसके 45 मिनट बाद करीब 7 बजकर 27 मिनट पर दोनों घर से बाहर निकले। इनमें एक स्कार्पियो गाड़ी लेकर निकला, तो दूसरा हेलमेट पहनकर बाइक लेकर जाता है। इस बीच ही डॉ. आत्माराम की हत्या होने की बात कही जा रही थी। हत्यारोपियों के आने-जाने की घटना कैमरे में कैद हो गई।

बेड पर पड़ी मिली थी लाश
- फोटो : amar ujala
हत्या के बाद दोबारा घर पहुंचा था मुख्य आरोपी
डॉ. आत्माराम का गुरुवार रात को शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला। इसकी सूचना पर रिश्तेदार और उनके करीबी भाजपा नेता पहुंचने शुरू हो गए।
डॉ. आत्माराम की गाड़ी के चालक विजय ने बताया कि मुख्य आरोपी प्रवीण भी रात में करीब 12 बजे वहां पहुंचा और वह करीब पांच बजे तक रहा। वह पुलिस की पूरी गतिविधि देखता रहा। जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखने की बात कही तो वह फरार हो गया।