{"_id":"6ad5224cf1d3efdb190b7458","slug":"the-meerut-team-caught-six-ticketless-passengers-on-a-roadways-bus-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-160784-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मेरठ की टीम ने रोडवेज बस में छह बेटिकट यात्री पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मेरठ की टीम ने रोडवेज बस में छह बेटिकट यात्री पकड़े
विज्ञापन
बड़ौत। सोनीपत से बड़ौत आ रही एक रोडवेज बस में रविवार को बागपत के पास चेकिंग के दौरान छह यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए। इस मामले में बस के चालक अरुण तोमर और परिचालक प्रीति के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।
यह बस बड़ौत डिपो की है। बस संख्या यूपी 78 जेटी 4910 रोजाना पीएन शर्मा पार्क से सोनीपत के लिए संचालित होती है। रविवार को यह बस सोनीपत से बड़ौत वापस आ रही थी, तभी क्षेत्रीय परिवर्तन दल मेरठ की टीम ने बस की चेकिंग की। टीम का नेतृत्व प्रभारी जयकुमार कर रहे थे। सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान बस में छह यात्री बिना टिकट मिले।
आशुतोष, प्रवीण, रोबिन और बालेन्द्र जैसे नियमित यात्रियों ने आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि किराया लेने के बावजूद उन्हें टिकट नहीं दिया जाता था। उन्होंने बड़ौत डिपो के चेकिंग स्टाफ से भी इसकी शिकायत की थी। हालांकि बस की नियमित चेकिंग नहीं होती थी। यात्रियों ने चालक, परिचालक और चेकिंग स्टाफ की मिलीभगत का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
वर्जन--
क्षेत्रीय परिवर्तन दल मेरठ की टीम ने सूचना पर बस की चेकिंग की थी। इसमें छह यात्री बिना टिकट पकड़े गए। चालक अरुण तोमर और परिचालक प्रीति के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। -प्रमोद कुमार, बस संचालन प्रभारी, बड़ौत डिपो

वर्जन