राहुल गांधी ने 11 साल पहले झांसी के मेंढकी गांव में जिस दलित कुंजीलाल के घर खाना खाया था। उन कुंजीलाल का बेटा लालचंद बुधवार को बागपत में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अचानक मिल गया। जिसकी आंख की समस्या का पता चलता है, तो राहुल गांधी ने तुरंत ही उनकी आंख का उपचार कराने का वादा करते हुए निजी सहायक को जिम्मेदारी भी सौंप दी।
{"_id":"63b68c2886d94e2b007e8f08","slug":"bharat-jodo-yatra-rahul-gandhi-will-get-a-treatment-to-lalchand-eye","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी कराएंगे लालचंद की आंख का इलाज, 11 साल पहले पिता के घर खाया था खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी कराएंगे लालचंद की आंख का इलाज, 11 साल पहले पिता के घर खाया था खाना
Thu, 05 Jan 2023 02:06 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 05 Jan 2023 02:06 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी-भारत जोड़ो यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
राहुल गांधी-भारत जोड़ो यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
बताया कि उनकी आंख में परेशानी हो रही है। राहुल ने उनका उपचार कराने का वादा करते हुए निजी सहायक से संपर्क करने की बात कही। किसानों की समस्या भी लालचंद ने उनको बताई। जिसमें खाद की समस्या, भीषण सर्दी में आवारा पशुओं के कारण रातभर जागकर खेतों की रखवाली करने की समस्या भी बताई। तभी उनको बताया कि वह 11 साल पहले उनके घर भी आए थे और उनके पिता के साथ खाना खाया था। कुंजीलाल के बारे में पूछने पर पता चला कि उनका अब निधन हो चुका है।
Bharat jodo yatra
- फोटो : amr ujala
काठा के एथलीट देवीलाल ने 15 मिनट तक बताईं समस्याएं
काठा गांव के रहने वाले एथलीट देवीलाल भी राहुल गांधी को देखने के लिए भारत जोड़ो यात्रा के साथ चल रहे थे। राहुल ने उनको भी देखकर बुलवा लिया और बात की। देवीलाल ने बताया कि उन्होंने राहुल गांधी के सामने अग्निवीर योजना की समस्या रखी।
काठा गांव के रहने वाले एथलीट देवीलाल भी राहुल गांधी को देखने के लिए भारत जोड़ो यात्रा के साथ चल रहे थे। राहुल ने उनको भी देखकर बुलवा लिया और बात की। देवीलाल ने बताया कि उन्होंने राहुल गांधी के सामने अग्निवीर योजना की समस्या रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Gandhi
- फोटो : amar ujala
बताया कि एयरफोर्स के लिए लिखित परीक्षा पास करने के बाद योजना लागू कर दी गई तो वह भर्ती रद्द कर दी गई। वह उस भर्ती को पूरी करने के लिए कोर्ट गए, लेकिन हर बार तारीख मिल रही है। इसके अलावा बताया कि बागपत में खेल सुविधाएं नहीं हैं। खिलाड़ी मेरठ, दिल्ली व हरियाणा में जाते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि यहां अभी कांग्रेस की सरकार नहीं होने के कारण ऐसा हो रहा है। वह कांग्रेस का साथ देंगे तो उनकी सरकार बनेगी और स्टेडियम से लेकर अन्य सभी खेल सुविधाएं सबसे पहले बागपत में दी जाएंगी।
विज्ञापन
भारत जोड़ो यात्रा।
- फोटो : amar ujala
मवीकलां से बड़ौत तक 28 लोगों से की बात
मवीकलां से यात्रा शुरू करने के बाद राहुल गांधी के साथ में आम लोग भी चल रहे थे। राहुल गांधी कुछ लोगों को अपने पास बुलाते रहते थे और बातचीत करते रहते थे। राहुल गांधी ने मवीकलां से बड़ौत तक 28 लोगों से इस तरह बुलाकर बातचीत की। राहुल ने पूछा कि उनको किस तरह की समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं और उनका समाधान कैसे हो सकता है। उन्होंने कांग्रेस का साथ देने की अपील भी लोगों से की।