फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baghpat: प्रेमी संग जाने पर परिजनों ने दी मौत! पुलिस ने कब्र से निकलवाया सानिया का शव, खुलेंगे हत्या के राज

Sat, 26 Jul 2025 01:36 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 26 Jul 2025 01:36 PM IST
सार

बागपत के दोघट में प्रेमी के साथ जाने पर हत्या का शिकार हुई सानिया का शव शनिवार को कब्र से निकाला गया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसमें डॉक्टरों का पैनल और वीडियोग्राफी शामिल रहेगी।

विज्ञापन
Baghpat: Sania deadBody Exhumed from Grave in Doghat, Murder Suspected Over Love Affair
बागपत पुलिस ने कब्र से निकलवाया शव - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के दोघट कस्बे में प्रेम प्रसंग को लेकर दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। सानिया नाम की युवती की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। शनिवार को पुलिस ने शव को दोबारा पोस्टमार्टम के लिए कब्र से बाहर निकाला।

Baghpat: Sania deadBody Exhumed from Grave in Doghat, Murder Suspected Over Love Affair
बागपत पुलिस ने कब्र से निकलवाया शव - फोटो : अमर उजाला

घटना के बाद इलाके में तनाव की आशंका को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई। एसडीएम मनीष यादव और क्षेत्राधिकारी विजय तोमर भी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम एक मेडिकल पैनल द्वारा किया जाएगा और इसकी पूरी वीडियोग्राफी कराई जा रही है, ताकि रिपोर्ट पारदर्शी हो।

Baghpat: Sania deadBody Exhumed from Grave in Doghat, Murder Suspected Over Love Affair
बागपत पुलिस ने कब्र से निकलवाया शव - फोटो : अमर उजाला

हत्या के इस मामले में पहले ही एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। सानिया का कसूर सिर्फ इतना था कि वह अपने प्रेमी के साथ चली गई थी, जो परिवार के लोगों को नागवार गुजरा। इसी वजह से उसकी जान ले ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baghpat: Sania deadBody Exhumed from Grave in Doghat, Murder Suspected Over Love Affair
बागपत पुलिस ने कब्र से निकलवाया शव - फोटो : अमर उजाला

अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह साफ हो सकेगा कि सानिया की मौत कैसे हुई और उसके साथ कोई और अमानवीयता तो नहीं हुई थी। पुलिस का कहना है कि सबूतों और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Baghpat: Sania deadBody Exhumed from Grave in Doghat, Murder Suspected Over Love Affair
बागपत पुलिस ने कब्र से निकलवाया शव - फोटो : अमर उजाला

यह था मामला
बागपत जनपद के पलड़ा गांव से 15 जुलाई को घर से गई सानिया (18) को उसके परिजनों ने हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक गांव के रहने वाले प्रेमी सागर के साथ पकड़ लिया। वहां से लाकर पहले 16 जुलाई को गांव के जंगल में नलकूप पर बंधक बनाकर दोनों की पिटाई की।

23 जुलाई की सुबह सानिया की गला घोंटकर हत्या कर कब्रिस्तान में शव दबा दिया। सागर के परिजनों की शिकायत पर पुलिस के जांच करने पर इसका खुलासा हुआ। परिजनों ने पहले ही उसकी हत्या का एलान कर दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed