फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat police have revealed that brother murdered his sister in love affair

बहन का मर्डर: हत्या के बाद आरोपी भाई बोला- अब हो रहा पछतावा, कत्ल के पीछे थी ये बड़ी वजह

Thu, 14 Apr 2022 09:16 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 14 Apr 2022 09:16 PM IST
सार

तरन्नुम की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी भाई ने पुलिस पूछताछ में कहा कि अब उसे बहुत पछतावा हो रहा है।

विज्ञापन
Baghpat police have revealed that brother murdered his sister in love affair
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत जनपद के तिलपनी गांव निवासी किशोरी तरन्नुम की हत्या उसके भाई मोनिश ने ही की थी। पुलिस ने गुरुवार को मोनिश को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक, मोनिश ने बहन के प्रेम-प्रसंग के कारण लोगों के ताना मारने पर कई दिन पहले ही हत्या की साजिश रची थी। वह लोगों के ताना मारने से परेशान था। इसी से आजिज आकर पहले उसने तरन्नुम को छत से नीचे फेंक दिया। जब वह बेसुध हो गई तो चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया।

विज्ञापन


सीओ अनुज मिश्रा के अनुसार तिलपनी गांव में रहने वाली 17 वर्षीय तरन्नुम का कई महीनों से बरसिया गांव के रहने वाले दूर के रिश्तेदार जाकिर से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह प्रेमी के घर अक्सर जाती रहती थी। इसी कारण उसके भाई मोनिश ने बुधवार रात को उसकी हत्या कर दी थी। तरन्नुम के मौसा ने उसके भाई मोनिश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रिश्तों की कच्ची डोर से टूट रहे जिंदगी के वादे: अपने ही बहा रहे अपनों का खून, मेरठ में हुई दिल-दहला देनी वाली वारदात, खौफनाक हैं तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ के अनुसार सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने हत्यारोपी मोनिश को गिरफ्तार करते हुए हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। उसने बताया कि बुधवार को घर कोई नहीं था। वह बहन को छत से नीचे खींचकर लाने लगा। बहन ने हाथापाई की। इस पर उसने बहन को छत से नीचे फेंक दिया। इससे वह बेसुध हो गई। तभी उसने चाकू से उसका गला रेत दिया। हत्या के बाद वह भट्ठों के पास जाकर छुप गया। पुलिस ने उसे गुरुवार को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया। 

यह भी पढ़ें: लव मैरिज का खौफनाक अंत: उजड़ गया हंसता खेलता परिवार, 10 साल के बेटे से छीन गई मां, सरकारी टीचर थी प्रतिमा

पुलिस से बोला मोनिश, अब बहुत पछतावा हो रहा
मोनिश ने बताया कि जब उसे लोग ताना मारते थे तो उसे बहुत गुस्सा आता था। इसी गुस्से के कारण ही उसने बहन की हत्या कर दी। मगर, हत्या करने के बाद उसे बहुत पछतावा हुआ कि आखिर उसने यह क्या कर दिया। उसने पुलिस से कहा कि वह अपने गुस्से पर काबू नहीं रख सका और उसने इस घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed