दस लाख फॉलोअर होने की खुशी में हनीप्रीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइव आकर डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम का हाथ पकड़कर केक काटा और बोली जिंदगी न होती इतनी खूबसूरत अगर आप न मिलते। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म व हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम तीसरी बार 40 दिन का पैरोल लेकर बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में आया हुआ है। उसके साथ उसकी मुहंबोली बेटी हनीप्रीत और परिवार के सदस्य भी है।
2 of 5
हनीप्रीत को आशीर्वाद देता राम रहीम।
- फोटो : अमर उजाला
हनीप्रीत ने अपने इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन आकर राम रहीम का हाथ पकड़कर केक काटा। इसके बाद राम रहीम ने हनीप्रीत को केक खिलाया और सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया।
3 of 5
हनीप्रीत को केक खिलाता राम रहीम।
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान हनीप्रीत बोल रही है। किस तरह करूं शुक्रिया अल्फाज नहीं होते, जिंदगी नहीं होती इतनी खूबसूरत अगर पापा आप न मिलते, पापा हम आपकी शिक्षाओं पर ऐसे ही चलते रहें। फख्र मुझे होता है, आपकी रहमत पर, लोग जब मुझे बेटी आपकी कहते हैं।
4 of 5
बाबा राम रहीम, हनीप्रीत
- फोटो : अमर उजाला
पुलवामा हमले के शहीद जवानों को दी श्रद्धाजंलि
चार वर्ष पूर्व पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उसने शहीद जवानों के परिवार वालों को शक्ति दे, हिम्मत दे व घरों में तरक्की देने की भगवान से प्रार्थना की।
5 of 5
राम रहीम हनीप्रीत
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा देश के लिए जो कुर्बान हो जाते हैं उनका नाम हमेशा अमर रहता है। उन्होंने खूनदान के क्षेत्र में कनाडा के कैनेडियन ब्लड सर्विस की ओर से कनाडा की साध संगत प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया।