फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baghpat: कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुआ राम रहीम, हनीप्रीत भी गई साथ, अब फिर से जेल में करवटें बदलेगा

Fri, 03 Mar 2023 04:11 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 03 Mar 2023 04:11 PM IST
विज्ञापन
Baghpat: Gurmeet Ram Rahim has sent from Barnawa Ashram to Sunaria Jail between high security
बरनावा आश्रम से राम रहीम रवाना। - फोटो : अमर उजाला

बागपत में बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में गुरमीत सिंह राम रहीम की 40 दिन की पैरोल पूरी हो गई है। शुक्रवार को उसे बरनावा आश्रम से कड़ी सुरक्षा के बीच रोहतक की सुनारिया जेल ले जाया गया।



डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम दुष्कर्म व हत्या के मामले में जुनारिया जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा है। 

Baghpat: Gurmeet Ram Rahim has sent from Barnawa Ashram to Sunaria Jail between high security
बरनावा आश्रम पहुंचा था राम रहीम। - फोटो : amar ujala

रोहतक की सुनरिया जेल से गुरमीत राम रहीम 21 जनवरी को तीसरी बार 40 दिन की पैरोल लेकर बरनावा के आश्रम पहुंचा था। इस दौरान उसने यहां पर अपनी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत व परिवार संग पैरोल अवधि का समय बिताया। उसके पैरोल की समय अवधि गुरुवार को पूरी हो गई। 

Baghpat: Gurmeet Ram Rahim has sent from Barnawa Ashram to Sunaria Jail between high security
आश्रम पर पुलिस तैनात। - फोटो : amar ujala

डेरा प्रमुख को सुनरिया जेल ले जाने के लिए सुबह से ही बरनावा आश्रम पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baghpat: Gurmeet Ram Rahim has sent from Barnawa Ashram to Sunaria Jail between high security
राम रहीम। - फोटो : अमर उजाला

वहीं दोपहर में उसे सुनारिया जेल ले जाने के लिए हरियाणा पुलिस व सीओ बागपत विजय चौधरी, इंस्पेक्टर सलीम अहमद बरनावा आश्रम पहुंचे। यहां से दोपहर करीब दो बजकर 50 मिनट पर पुलिस सुरक्षा के बीच उसका चार लग्जरी गाड़ियों का काफिला निकला।

विज्ञापन
Baghpat: Gurmeet Ram Rahim has sent from Barnawa Ashram to Sunaria Jail between high security
डेरा प्रमुख राम रहीम। - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में राम रहीम की गाड़ियों का काफिला सुनरिया जेल के लिए रवाना कर दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed