फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baghpat: कलेजा चीर रही पिता की ये करतूत, जान बचाने के लिए गिड़-गिड़ाती रही मासूम बेटी, देखिए तस्वीरें

Tue, 24 Jan 2023 07:37 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 24 Jan 2023 07:37 PM IST
विज्ञापन
Baghpat: A man has beaten up his daughter but she asked for help to save his life video viral
बेटी को पीटा। - फोटो : अमर उजाला

बागपत जनपद में एक तरफ अफसर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा लगाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं तो वहीं नंगला जाफराबाद गांव में सौतेले पिता ने अपने साले के साथ मिलकर दस साल की बेटी को बेरहमी से पीटा। इस दौरान आरोपी पिता ने बेटी पर बाल्टी से भी वार किए। वहीं मासूम बच्ची मोहल्लेवालों के आगे गिड़-गिड़ाती रही, लेकिन कोई बचाने नहीं आया। 

इसके बाद पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने पिता समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।

Baghpat: A man has beaten up his daughter but she asked for help to save his life video viral
पिता ने बेटी को पीटा। - फोटो : amar ujala

नंगला जफराबाद गांव के रहने वाले युवक की कुछ समय पहले दूसरी शादी हुई थी। जिसकी दूसरी पत्नी के साथ उसकी दस साल की एक बेटी भी आई थी। 

Baghpat: A man has beaten up his daughter but she asked for help to save his life video viral
बेटी की पिटाई का मामला। - फोटो : amar ujala

बताया गया कि शादी के बाद से ही युवक ने सौतेली बेटी के साथ मारपीट शुरू कर दी थी। दस साल की बच्ची के साथ मारपीट की वीडियो वायरल हो गई, जिसमें सौतेला पिता बेटी को बेरहमी से पीट रहा है और लाचार बच्ची बचने के लिए इधर-उधर भाग रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baghpat: A man has beaten up his daughter but she asked for help to save his life video viral
बेटी की पिटाई का मामला। - फोटो : amar ujala

वीडियो वायरल होने के बाद सिंघावली थाना पुलिस हरकत में आई और मारपीट करने वाले युवक की पहचान की। जिसके बाद नंगला जफराबाद निवासी युवक व उसके साले को हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन
Baghpat: A man has beaten up his daughter but she asked for help to save his life video viral
बेटी की पिटाई करता पिता। - फोटो : amar ujala

इस मामले में थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह सिद्धू का कहना है कि बच्ची से मारपीट के दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed