फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आजमगढ़ में श्रद्धा जैसा हत्याकांड: प्रेमी ही निकला कातिल, 5 टुकड़ों में मिली थी विवाहित युवती की सिर कटी लाश

Mon, 21 Nov 2022 09:39 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 21 Nov 2022 09:39 AM IST
Shraddha like murder case in Azamgarh Lover turned out as murderer of married girl dead body chopped
पुलिस की गोली से घायल आरोपी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड ने सबको हिला कर रख दिया है। ऐसा से ही एक नृशंस हत्या का मामला यूपी के आजमगढ़ जिले में भी सामने आया है। अहरौला थाना क्षेत्र के गौरी का पुरा गांव के पास सड़क किनारे स्थित कुएं से पांच टुकड़ों में शव बरामद होने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। हथियार बरामदगी के दौरान हमला करने पर पुलिस की कार्रवाई में वह घायल हो गया, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



विवाहित युवती की हत्या का आरोपी कोई और नहीं बल्कि उसका प्रेमी ही निकला। बेपनाह इश्क के नफरत में बदलने की कहानी है युवती की हत्या कर टुकड़ों में फेंका जाना। आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य ने चुनौती बने इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा किया तो लोग लोग एक बार सोचने पर मजबूर हो गए। 

Shraddha like murder case in Azamgarh Lover turned out as murderer of married girl dead body chopped
15 नवंबर को कुएं में मिला था कई टुकड़ों में शव - फोटो : अमर उजाला

बीते 15 नवंबर को अहरौला थाना के पश्चिमपट्टी गांव के गौरी का पुरा स्थित एक कुएं से दुर्गंध आने के कारण ग्रामीणों ने झांका तो उनकी चीख निकल आई। युवती का सिर कटा शव पानी में तैर रहा था। उसके हाथ, पैर अलग-अलग तैर रहे थे। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि किसी सख्त नफरत करने वाले ने काट डाला हो। उसका सिर पुलिस बरामद नहीं कर सकी थी। पांच दिन बाद पुलिस ने रविवार को हत्याकांड का खुलासा किया। 
पढ़ें: वाराणसी में रिंग रोड के पास मुठभेड़ में दो बदमाश ढेर, सिपाही को भी लगी गोली

Shraddha like murder case in Azamgarh Lover turned out as murderer of married girl dead body chopped
आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ एसपी बताया कि मुठभेड़ में घायल प्रिंस यादव का बीते दो साल से मृतका से प्रेम संबंध थे। दोनों के परिजनों को इसकी जानकारी थी। इस बीच प्रिंस शारजाह में पानी के जहाज पर बतौर मैकेनिक काम करने चला गया। इसी दौरान फरवरी 2022 में युवती के परिजनों ने उसका विवाह कहीं और कर दिया। 

विज्ञापन
Shraddha like murder case in Azamgarh Lover turned out as murderer of married girl dead body chopped
पुलिस की गोली से घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला

युवती की शादी की जानकारी होने पर प्रिंस घर लौटा। मां-बाप से सलाह ली, उन्होंने युवती से बात करने और न मानने पर रास्ते से हटा देने को कहा। इसके बाद प्रिंस ने मृतका से साथ रहने की बात की तो उसने इंकार कर दिया। एसपी ने बताया कि इस बात से गुस्साया प्रिंस अपने मामा के घर अशरफपुर गया। प्रिंस के मां-बाप, बहन-भाई के अलावा ममेरे भाई के साथ युवती की हत्या की साजिश रची। 

Shraddha like murder case in Azamgarh Lover turned out as murderer of married girl dead body chopped
इसी कुएं से मिला था युवती का शव - फोटो : अमर उजाला

योजना के तहत प्रिंस युवती को भैरव धाम घुमाने के बहाने लेकर गया और अशरफपुर जजऊपुर के पास एक गन्ने के खेत में गला दबा कर हत्या कर दी। इसके बाद लकड़ी के ठीहे पर शव को रख कर बांके से कई टुकड़ों में काट दिया। फिर टुकड़ों को बोरे में भर कर गौरी का पुरा स्थित कुएं में ले जाकर फेंक दिया।  घटना के बाद से ही प्रिंस व ममेरा भाई सर्वेश फरार चल रहे थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed