Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Vehicles without tracking devices will be fined from January

Azamgarh News: जनवरी से बिना ट्रैकिंग डिवाइस वाले वाहनों पर लगेगा जुर्माना

Thu, 12 Nov 2026 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Vehicles without tracking devices will be fined from January
सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए रोडवेज और निजी बसों, टैक्सी, ऑटो तथा स्कूल वाहनों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) लगाना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन

परिवहन आयुक्त के निर्देश के बाद परिवहन विभाग ने जनवरी से इस नियम को लेकर सख्ती करने की तैयारी की है। बिना ट्रैकिंग डिवाइस संचालित होने वाले वाहनों के स्वामियों से जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन

वीएलटीडी लगने से दुर्घटना, आपात स्थिति या छेड़खानी जैसी घटनाओं के दौरान वाहन की लोकेशन तत्काल पता चल सकेगी। इससे पुलिस और नियंत्रण कक्ष को मदद मिलेगी और यात्रियों को समय पर सुरक्षा सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए आजमगढ़ एआरटीओ कार्यालय की ओर से भी करीब दो माह पहले वाहन स्वामियों को निर्देश जारी किए गए थे। इसके बावजूद जिले में अधिकांश वाहन स्वामियों ने निर्देशों को गंभीरता से नहीं लिया है।
रोडवेज की कई बसों में पहले से लगी ट्रैकिंग डिवाइस खराब बताई जा रही हैं, जबकि बड़ी संख्या में निजी वाहनों में भी उपकरण नहीं लगवाए गए हैं। कुछ वाहन स्वामी इसे अतिरिक्त खर्च मानकर टाल रहे हैं। जनवरी से जांच और कार्रवाई शुरू होने पर ऐसे वाहन स्वामियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

00 वर्जन
सार्वजनिक परिवहन के तहत आने वाले वाहनों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस लगाना अनिवार्य है। वाहन स्वामियों को पहले ही इस संबंध में निर्देशित किया जा चुका है। जनवरी से बिना डिवाइस वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर नियमानुसार जुर्माना वसूला जाएगा। वाहन स्वामी समय रहते अपने वाहनों में डिवाइस लगवा लें, ताकि कार्रवाई से बच सकें और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। -अतुल कुमार यादव, एआरटीओ प्रवर्तन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed