फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मासूम के साथ बर्बरता: घुमाने के बहाने ले गया, झूला झुलाया फिर गायब करके की हत्या; सामने आई चौंकाने वाली वजह

Fri, 26 Sep 2025 09:14 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 26 Sep 2025 09:14 AM IST
सार

Azamgarh Latest News: आजमगढ़ जिले में सात साल के मासूम की हत्या से पूरा इलाका दहल उठा। घटना के बाद 24 घंटे के अंदर पुलिस ने दो आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। वहीं मासूम की हत्या से परिवार में मातम पसरा है। 

विज्ञापन
Child murder in Azamgarh accused lured child with promise of taking him out for walk then abducted murdered
आजमगढ़ में बालक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र में पठान टोला निवासी मासूम को आरोपी पड़ोसी घुमाने के बहाने ले गया। इसके बाद झूला झुलाया फिर उसको गायब करके उसकी हत्या कर दी। वहीं वारदात के बाद आरोपी मासूम के घर जाकर पूछता रहा अभी मिला कि नहीं। दूसरे दिन लापता सात वर्षीय शाजेब अली का शव उसके घर के बगल में लगे गेट पर तार में बोरे में लटका मिला। 

Child murder in Azamgarh accused lured child with promise of taking him out for walk then abducted murdered
घटना के बाद रोती- बिलखती मां व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की जांच में सामने आई हत्या की वजह
पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने जमीनी विवाद और व्यावसायिक स्पर्धा में मासूम की हत्या की थी। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि अब तक की जांच में यह पता चल रहा है कि परिजन जिस पर आरोप लगा रहे हैं, उसी की छत पर खून के निशान मिले हैं। मामले की जांच की जा रही है। जांच में स्पष्ट होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Child murder in Azamgarh accused lured child with promise of taking him out for walk then abducted murdered
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को लापता हुआ था मासूम
सिधारी थाना क्षेत्र के पठान टोला निवासी मुकर्रम अली का पुत्र शाजेब अली बुधवार की शाम घर से निकला था और लापता हो गया था। परिजनों ने शाम करीब सात बजे इसकी सूचना पुलिस को दी थी। मासूम शाजेब की मां जैस्मिन ने बताया कि आरोपी शैलेन्द्र निगम उर्फ मंटू उनके पुत्र को घुमाने लेकर गया था। इसके बाद उसे झुला झुलाया। इसके बाद से शाजेब लापता हो गया। 

इसे भी पढ़ें; आजमगढ़ में खौफनाक वारदात: पड़ोसी ने सात साल के बालक की हत्या कर शव बोरे में भरकर गेट पर टांगा, रंजिश में घटना
विज्ञापन
विज्ञापन
Child murder in Azamgarh accused lured child with promise of taking him out for walk then abducted murdered
बच्चे की मां व बोरे में टांगा गया शव व बालक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बार- बार शाजेब का हाल पूछता रहा आरोपी
शाजेब की मां ने बताया कि मंटू बार-बार उसके घर आकर पूछ रहा था कि शाजेब मिला या नहीं। मां ने बताया कि शाजेब के पिता के मोबाइल पर बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे 12 लाख की फिरौती के लिए फोन आया था। पुलिस अभी तलाश कर रही थी कि शाजेब का शव उसके घर के बगल में ही मिला। परिजनों ने बच्चे के गायब होने के बाद पड़ोसी शैलेन्द्र निगम उर्फ मंटू पर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।

इसे भी पढ़ें; आजमगढ़ में बालक की हत्या: बोरे में शव देख बिलखते हुए बोली मां, बेटा कहता था 'मम्मा मैं पढ़कर कामयाब बनूंगा'

विज्ञापन
Child murder in Azamgarh accused lured child with promise of taking him out for walk then abducted murdered
मृतक शाजेब अली की फाइल फोटो - फोटो : परिजन

फिरौती के लिए आया था फोन
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि परिजनों ने बताया कि सुबह सात बजे एक कॉल फिरौती के लिए आई थी। सर्विलांस टीम पता लगा ही रही थी कि दिन में करीब 11 बजे बच्चे का शव बोरे में तार से लटकता मिला। जो फोन आया था, वह परिजनों को और पुलिस को भटकाने के लिए आया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed