यूपी के अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के कोठी खिदमतपुर के पास स्थित हनुमान मंदिर परिसर में चल रहे रामायण पाठ के दौरान मंगलवार शाम भीषण हादसा हो गया। बजरी से भरा अनियंत्रित डंपर श्रद्धालुओं की भीड़ में घुस गया और लोगों को कुचलते हुए मंदिर से टकरा गया। इस भीषण हादसे में एक मासूम समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। आक्रोशित परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगाकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची डीएम और एसपी ने लोगों को समझाकर शांत किया।
VIDEO: हनुमान मंदिर में रामायण पाठ कर रहे भक्तों को डंपर ने कुचला, तीन की मौके पर मौत; कई घायल, गांव में तनाव
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Published by: विकास कुमार
Updated Tue, 26 May 2026 09:17 PM IST
सार
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने महिपाल के शव को सड़क पर रखकर अमरोहा-कांठ रोड जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन