फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: पूर्व सैनिकों व कैडेट्स का अमर उजाला ने किया सम्मान, गवर्नर गुरमीत सिंह बोले- खुली आंखों से देखो बड़े सपने

Wed, 13 May 2026 02:09 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Wed, 13 May 2026 02:09 PM IST
सार

मुरादाबाद के पंचायत भवन सभागार में आयोजित अमर उजाला समर्पण सम्मान कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (रिटा.) ने शहीद परिवारों, पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, एनसीसी कैडेट्स और स्काउट गाइड्स को सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं को बड़े सपने देखने और देश निर्माण में योगदान देने का संदेश देते हुए कहा कि भारत को विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता। कार्यक्रम में एनसीसी अधिकारियों, स्काउट गाइड्स और विभिन्न कॉलेजों के कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विज्ञापन
UP: Amar Ujala Honors Ex-Servicemen and Cadets; Governor Gurmit Singh Says, Dream Big with Open Eyes
मुरादाबाद में अमर उजाला के समर्पण सम्मान कार्यक्रम में माैजूद उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मुरादाबाद के पंचायत भवन सभागार में आयोजित अमर उजाला समर्पण सम्मान कार्यक्रम देशभक्ति, सम्मान और युवा ऊर्जा का संगम बन गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे उत्तराखंड के राज्यपाल व लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह ने शहीद परिवारों, पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, एनसीसी कैडेट्स और स्काउट गाइड्स को सम्मानित किया।



UP: Amar Ujala Honors Ex-Servicemen and Cadets; Governor Gurmit Singh Says, Dream Big with Open Eyes
मुरादाबाद में अमर उजाला के समर्पण सम्मान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उनके हाथों सम्मान पत्र और मेडल पाकर कैडेट्स उत्साह से भर उठे। कार्यक्रम में न सिर्फ सेना के शौर्य और बलिदान का सम्मान हुआ, बल्कि नई पीढ़ी को बड़े सपने देखने और देश निर्माण में योगदान देने का संदेश भी मिला। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने अपने संबोधन की शुरुआत अमर उजाला की पहल की सराहना से की।

UP: Amar Ujala Honors Ex-Servicemen and Cadets; Governor Gurmit Singh Says, Dream Big with Open Eyes
एनसीसी कैटेटों का जोश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उन्होंने कहा कि समर्पण सम्मान उन लोगों को समर्पित है, जिन्होंने अपना जीवन राष्ट्रभक्ति, राष्ट्र निर्माण और देश की सुरक्षा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने मंच से युवाओं, खासकर बेटियों के आत्मविश्वास की जमकर तारीफ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP: Amar Ujala Honors Ex-Servicemen and Cadets; Governor Gurmit Singh Says, Dream Big with Open Eyes
अमर उजाला के समर्पण सम्मान के दाैरान उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कहा कि आज की युवा पीढ़ी के अंदर जो जोश और आत्मविश्वास दिख रहा है, वह भारत को विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने युवाओं से कहा कि वह खुली आंखों से बड़े और अनलिमिटेड सपने देखें, क्योंकि आज हर सपना पूरा किया जा सकता है।

विज्ञापन
UP: Amar Ujala Honors Ex-Servicemen and Cadets; Governor Gurmit Singh Says, Dream Big with Open Eyes
मुरादाबाद में अमर उजाला के समर्पण सम्मान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अपने जीवन का उदाहरण देते हुए राज्यपाल ने बताया कि उनका जन्म अमृतसर के एक छोटे से गांव में हुआ था, जहां कोई अधिकारी नहीं था। उनके पिता सूबेदार थे और बचपन में वह गुरुद्वारे में सिर्फ एक ही प्रार्थना करते थे कि उन्हें सेना में अधिकारी बनने का मौका मिले।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed