फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 14 साल की उम्र में पहला कत्ल, महिला से दरिंदगी; मुठभेड़ में ढेर मां-बच्चों के कातिल आमिर की क्राइम कुंडली

Tue, 05 May 2026 10:57 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 05 May 2026 10:57 AM IST
सार

अंबेडकरनगर के अकबरपुर के मीरानपुर मुरादाबाद में चार बच्चों और उनकी मां की नृशंस हत्या के आरोपी आमिर को सोमवार सुबह करीब छह बजे पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया। हालांकि, इस एनकाउंटर को लेकर पीड़ित परिवार पुलिस की कहानी पर सवाल उठा रहा है और घटना में अन्य लोगों की संलिप्तता की आशंका जता रहा है।

विज्ञापन
Ambedkarnagar murder case Aamir committed his first murder at the age of 14 And Harassment a 55-year-old woman
Ambedkarnagar murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अंबेडकरनगर में मां और बच्चों की हत्या के आरोपी आमिर को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी आमिर शातिर अपराधी था। पुलिस से बचने के लिए उसने स्वचालित पिस्तौल से फायरिंग की तो पूरा इलाका थर्रा उठा। चौकी प्रभारी और सिपाही के घायल होने के बाद पुलिस को भी पांच राउंड फायरिंग करनी पड़ी। एसपी प्राची सिंह ने स्वयं पूरे घटनाक्रम की पल-पल मॉनिटरिंग की और एनकाउंटर स्थल से लेकर जिला अस्पताल पहुंचकर जांच की। 


पुलिस ने मुठभेड़ स्थल को सील कर आमिर के पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू की। मीरानपुर के 19 वर्षीय आमिर कुरैशी पुत्र जान मोहम्मद ने गासिया व उसके तीन बेटों व बेटी की हत्या अंजाम दे सनसनी फैला दी।

 
Ambedkarnagar murder case Aamir committed his first murder at the age of 14 And Harassment a 55-year-old woman
मुठभेड़ में ढेर आमिर की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शातिर दिमाग आमिर ने किशोर उम्र में ही तीन साथियों के साथ मिलकर शहजादपुर निवासी शिवा कसौधन का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी थी। वर्ष 2007 में 11 नवंबर 2021 को आमिर ने बर्तन व्यवसायी संत कुमार कसौधन के पुत्र शिवा को गायब कर दिया था, जिसका शव तमसा नदी में बोरे में मिला था। 
 
Ambedkarnagar murder case Aamir committed his first murder at the age of 14 And Harassment a 55-year-old woman
अकबरपुर इलाके में मुठभेड़ के बाद छानबीन करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शिवा की हत्या ईंट से कुंचकर की गई थी। घटना के तीन दिन बाद आमिर व अन्य आरोपियों को गिरफ्त में लेकर जेल भेज दिया गया था। छह दिसंबर 2024 को जुवेनाइल बोर्ड ने इस मामले में आमिर को दो वर्ष 10 माह की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ambedkarnagar murder case Aamir committed his first murder at the age of 14 And Harassment a 55-year-old woman
मुठभेड़ में घायल आमिर को अस्पताल ले जाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आमिर ने दुष्कर्म की वारदात को भी दिया था अंजाम, पॉक्सो कोर्ट में है मामला लंबित
तीन वर्ष बाद आमिर ने अकबरपुर की एक महिला से दुष्कर्म किया। 19 अगस्त 2024 की देर शाम पुरानी दीवानी कचहरी के पीछे मैदान में वह महिला को दबोचकर ऑटो में खींच ले गया और वहां उसने यह कृत्य अंजाम दिया। 

 
विज्ञापन
Ambedkarnagar murder case Aamir committed his first murder at the age of 14 And Harassment a 55-year-old woman
मुठभेड़ के बाद जिला अस्पताल अकबरपुर के ट्रॉमा सेंटर पहुंची एसपी प्राची सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विरोध करने पर उसने महिला का गला दबाकर हत्या की कोशिश भी की थी। इस मामले में पुलिस ने आमिर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। इस दौरान आमिर के पैर में गोली लगी थी। दुष्कर्म के इस मामले की सुनवाई पॉक्सो कोर्ट में चल रही है और सोमवार को ही सुनवाई भी होनी थी। आमिर पर गोकशी का भी एक मामला दर्ज है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed