फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुनाव नजदीक आने के  साथ भाजपा के कई नेता होंगे सपा में : अखिलेश यादव

Tue, 23 Feb 2021 12:58 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 23 Feb 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
With elections approaching, many BJP leaders will be in SP: Akhilesh Yadav
prayagraj news : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का स्वागत करने जुटे सपाई। - फोटो : prayagraj

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को विधानसभा में पेश बजट को योगी सरकार का आखिरी बजट बताया। महंगाई, किसान आंदोलन समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर हमलावर अखिलेश ने कहा कि  भाजपा सरकार बनाने की फिर कोशिश करेगी लेकिन जनता दोबारा बजट पेश करने का मौका नहीं देगी। सपा प्रमुख ने कहा कि चुनाव के वक्त भाजपा के कई नेता सपा में शामिल हो जाएंगे।

With elections approaching, many BJP leaders will be in SP: Akhilesh Yadav
prayagraj news : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का स्वागत करने जुटे सपाई। - फोटो : prayagraj

अखिलेश यादव यहां सपा नेता सलीम शेरवानी के आमंत्रण पर आए थे। इसी क्रम में एक सभा में ब्राह्मण समाज के कुछ लोगों को पार्टी में शामिल करने के साथ अखिलेश ने कहा कि सपा से सभी वर्ग के लोगों की उम्मीदें बढ़ी हैं। सभी दल के लोग सपा में शामिल हो रहे हैं। चुनाव नजदीक आने के साथ सत्ताधारी दल के नेता भी शामिल होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा नफरत फैलाने की राजनीति कर रही है। इससे मुक्ति के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार बनानी होगी। पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना बढ़ रहे हैं।

With elections approaching, many BJP leaders will be in SP: Akhilesh Yadav
prayagraj news : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का स्वागत करने जुटे सपाई। - फोटो : prayagraj

सरकार कहती है कि  हमारा इस पर कोई नियंत्रण नहीं है। भाव कंपनी तय करती है। सरकार की इस टिप्पणी को आधार बनाते हुए उन्होंने तीन कृषि कानूनाें का भी विरोध किया। उन्होंने कहा, ‘हम भी तो यही कह रहे हैं कि किसानों और खेती को कंपनी के हवाले मत करो। कंपनी वाले अनाज का भी भाव तय करने लगेंगे तो क्या हालात होंगे, इसका अनुमान पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से लगाया जा सकता है।’ कहा कि यह पूंजीपतियों की सरकार है। किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल पाता है लेकिन उद्योगपतियों की ओर से बासमती चावल का विज्ञापन निकाला जाने लगा है। केंद्र और राज्य दोनों सरकारें सरकारी उपक्रम बेचने में लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
With elections approaching, many BJP leaders will be in SP: Akhilesh Yadav
prayagraj news : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का स्वागत करते सपाई। - फोटो : prayagraj
अखिलेश ने गंगा के नाम पर भी राजनीति करने और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। कहा, गंगा साफ नहीं हुईं लेकिन पैसा साफ हो गया। मकानों के ध्वस्तीकरण पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की कानून और व्यवस्था में कोई आस्था नहीं है। वह सिर्फ ठोको नीति पर काम कर रही है। अखिलेश यादव ने बेरोजगारी, बसवार में निषादों पर पुलिस की कार्रवाई, भर्तियों में गड़बड़ी समेत अनेक मुद्दों पर हमले बोले। उन्होंने सर्किट हाउस में भी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। 

इस दौरान पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी, श्यामा चरण गुप्त, धर्मराज पटेल, विजमा यादव, सईद अहमद, जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव, महानगर अध्यक्ष सै.इफ्तेखार हुसैन, एमएलसी डॉ.मान सिंह यादव, निधि यादव, पूजा पाल, अभिषेक यादव आदि नेता मौजूद रहे। प्रयागराज आगमन पर सपा नेता का बमरौली एयरपोर्ट से सिविल लाइंस के बीच जगह-जगह स्वागत हुआ। 
विज्ञापन
With elections approaching, many BJP leaders will be in SP: Akhilesh Yadav
pratapgarh news : अखिलेश यादव - फोटो : prayagraj

विधानसभा चुनाव से पहले दूसरी पार्टियों से समझौते पर चुप्पी

अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी किसी बड़े दल के साथ समझौते को लेकर अपने पत्ते अभी नहीं खोलना चाहती। इस बाबत एक सवाल पर सपा प्रमुख चुप्पी साथ गए। हालांकि, संकेत जरूर दिया कि किसी बड़े दल से समझौता की फिलहाल कोई योजना नहीं है। उन्हाेंने कहा कि छोटे दलों के लिए सपा के दरवाजे हमेशा खुले हैं। कोई भी शामिल हो सकता है। मीडिया के साथ सवाल जवाब के दौरान अलिखेश यादव ने कहा कि  पंचायत चुनाव भी पार्टी पूरी मजबूती से लड़ेगी। पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर जल्द ही इसकी रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने यह भी संकेत दे दिए कि आगामी चुनाव में किसान आंदोलन और महंगाई बड़े मुद्दे होंगे। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम जिस तरह से बढ़ रहे हैं, उसमें साइकिल ही विकल्प है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहे तो पेट्रोल-डीजल के दाम तत्काल कम हो जाएं लेकिन उसे लाभ दिख रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed