अखंड सुहाग की रक्षा और प्रियतम के नेह की डोर और प्रगाढ़ करने के लिए सुहागिन महिलाएं बृहस्पतिवार को करवा चौथ पर चंद्र दर्शन के साथ चलनी की ओट में पिया का मुखड़ा निहारेंगी। चांद के जैसा पिया का मुखड़ा निहारने के लिए घरों से लेकर क्लबों तक खूब तैयारियां की गई हैं। सजना के लिए बुधवार को देर रात तक सजने का सिलसिला चला।
Karwa Chauth Vrat: चलनी की ओट से आज सुहागिनें निहारेंगी सजना का चांद सा मुखड़ा
करवा सजाने से लेकर खुद अपने सजना के लिए सजने-संवरने की होड़ सी मची रही। सिविल लाइंस की सड़कों की पटरियों पर मेहंदी से हथेलियां सजाने के लिए सुहागिनों की भीड़ लगी रही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त
13 अक्तूबर की शाम 06:01 बजे से शाम 07:15बजे तक
अमृतकाल:
शाम 04:08 बजे से शाम 05: 50 बजे तक।
अभिजीत मुहूर्त:
सुबह 11:21 बजे से दोपहर 12: 07 बजे तक।
चंद्रदर्शन:
रात 08:19 बजे।
सजने, संवरने के लिए जुटीं महिलाएं, ब्यूटी पार्लरों में वेटिंग
सुहागिनों के त्योहार करवा चौथ का क्रेज पर्व के एक दिन पहले खासा नजर आया। सौभाग्यवती महिलाएं सजना के लिए सजने की तैयारियों में दिन भर जुटी रहीं। पर्व का बाजार भी महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सजाया गया। पर्व को लेकर महिलाओं ने बुधवार को खूब खरीदारी की। इस दौरान शहर के नामी ब्यूटी पार्लरों में भी सजने संवरने के लिए पहुंची महिलाओं की वजह से कुछ जगह वेटिंग भी हो गई।
पर्व के मौके पर मिट्टी के डिजाइनर एवं परंपरागत करवा की डिमांड तो रही ही साथ ही चांदी, पीतल के भी करवे बाजार में छाए रहे। मिट्टी के करवा न्यूनतम 15 रुपये से लेकर 100-100 रुपये में भी बिके। इस बीच शहर की साड़ियों की दुकानों पर भी रौनक रही। साड़ी कारोबारी रामजी जैन ने बताया कि परंपरागत लहंगा-चुनरी के साथ कढ़ाईदार लहंगे की बाजार में अच्छी डिमांड रही। लोगों ने अपनी जेब के हिसाब से इसकी खरीदारी की। चौक, कटरा, सिविल लाइंस, कोठापार्चा आदि बाजारों में साड़ी शोरूमों में रौनक रही। सराफा कारोबारी दिनेश सिंह ने बताया कि गिफ्ट के लिए तकरीबन दो तोले के हार की डिमांड इस बार ठीक रही। हालांकि हल्के पैंडल, अंगूठी आदि की बिक्री अन्य दिनों की तुलना में ज्यादा रही।
सजना है मुझे ‘सजना’ के लिए
प्रयागराज। करवाचौथ को लेकर प्रयागराज के नामी ब्यूटी पार्लरों में करवा चौथ की बुकिंग जिन लोगों ने करवा रखी थी उसमें से तमाम ने पर्व के एक दिन पहले ही फेशियल, ब्लीचिंग आदि करवा लिया। सिविल लाइंस स्थित जया प्रीमियम मेकअप सैलून की जया मिश्रा ने बताया कि पर्व के मौके पर करवा चौथ फूल हैंड/हॉफ लेग डी-टेन, प्रीमियर हेयर स्पा एंड हेयर कट, फल बॉडी वैक्सिंग, पेडीक्योर फ्री विद फेशियल आदि के ऑफर हैं। कहा कि नवविवाहितों में सजने संवरने का ज्यादा क्रेज है। इसी तरह अर्चनाज निक्की बाबा सैलून की अर्चना सिंह ने बताया कि करवाचौथ के मौके पर तमाम ऑफर महिलाओं को दिए जा रहे हैं। कहा कि फेशियल, ब्लीचिंग, वैक्सिंग आदि की महिलाओं ने एडवांस बुकिंग भी करवाई है। लोटस क्लीनअप, हॉफ आर्म वैक्स, थ्रेडिंग, अपर लिप्स, हेयर स्पा, मेडीक्योर, पेडीक्योर, हेड मसाज आदि पर करवाचौथ का स्पेशल ऑफर दिया जा रहा है।
पिया के नाम की लगवाई मेंहदी
करवा चौथ पर मारवाड़ी मेहंदी का इस बार क्रेज रहा। यह पिया के नाम पर सजाई जाती है। मेहंदी आर्टिस्ट गुंजन ने बताया कि हथेली में दुल्हन, डोली और बारात मेहंदी से रची जाती है। फिगर मेहंदी डिजाइन उत्सव को ध्यान में रखकर रची जाती है। टेटू का भी खूब क्त्रस्ेज है। इस बीच पर्व के एक दिन पहले सिविल लाइंस में मेहंदी लगवाने वालों का मेला सा ही लग गया। यहां दर्जनों की संख्या में मेहंदी आर्टिस्ट देर रात तक महिलाओं की हाथ, कलाइयों एवं पैरों में मेंहदी लगाने के लिए जुटे रहे। इस बीच एक हाथ में मेंहदी लगाने का रेट 300 रुपये तक पहुंच गया।
पैक करा रहे पूजन सामग्री
करवा चौथ में पूजन पैक भी खास है। पूजन पैक में चलनी, पूजन का लोटा, करवा, आरती की थाली, पूजन सामग्री है। पूजन पैक में चाकलेट भी है। सिविल लाइंस के दुकानदार रवि ने कहा कि गिफ्ट हैंपर मे हैंड बैग, पर्स, आर्टिफीशियल ज्वेलरी, घड़ी भी है।