फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज: पजावा की रामलीला में मारा गया रावण, जय श्रीराम के जयकारे से गूंजी दिशाएं

Fri, 07 Oct 2022 01:22 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 07 Oct 2022 01:22 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Ravana was killed in pajava Ramlila, directions resonated with Jai Shri Ram
Prayagraj - फोटो : Amar ujala

विजयदशमी पर्व पर बुधवार को महंत बाबा हाथीराम पजावा रामलीला कमेटी की ओर से बरगद घाट पर रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान मेले में भारी भीड़ उमड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। शहर की और जिले की प्रसिद्ध रामलीला में से एक पजावा रामलीला में दशहरा का पर्व देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।

Prayagraj: Ravana was killed in pajava Ramlila, directions resonated with Jai Shri Ram
Prayagraj News : दशहरे पर रावण का दहन किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

इस बार दशहरे पर रावण के पुतलों को जलाने में खूब मशक्कत करनी पड़ी। कई जगह रावण के पुतलों को भीगने से बचाना मुश्किल हो गया। बारिश के बीच अलोपीबाग और ककरहा घाट पर पुतले जलाए गए। बारिश की वजह से तय समय पर रावण दहन नहीं हो सका। अलोपीबाग रामलीला मैदान पर दारागंज रामलीला कमेटी और कटरा रामलीला कमेटी का संयुक्त रावण डेढ़ घंटे की देरी से जलाया जा सका।

Prayagraj: Ravana was killed in pajava Ramlila, directions resonated with Jai Shri Ram
Prayagraj News : दशहरे पर रावण का दहन किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

दोनों कमेटियों की ओर से इस बार 15 फुट ऊंचा संयुक्त रावण का पुतला निर्धारित मार्गों से अलोपीबाग लीला ग्राउंड लाया गया। इस दौरान बारिश की वजह से पुतला भीग गया। रामलीला मैदान में दोनों कमेटियों के पदाधिकारी भी भीगते रहे। लीला संयोजक पंडित सियाराम शास्त्री के निर्देशन में सबसे पहले रावण वध की लीला शुरू हुई। इसमें दारागंज रामलीला कमेटी के रावण पवन यादव को दोनों रामलीला कमेटी के राम के साथ युद्ध की रोमांचक लीला हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj: Ravana was killed in pajava Ramlila, directions resonated with Jai Shri Ram
Prayagraj News : दशहरे पर रावण का दहन किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

इस दौरान कटरा के राम अंतिम समय में अपना पैर खींच लेते हैं। उसी समय दारागंज रामलीला कमेटी के राम के बाण मारने के साथ ही रात करीब 10:30 बजे पुतले में आग लगाई जा सकी। इसके बाद रावण के पुतले में लगी आग किसी हिस्से में बुझती तो किसी हिस्से में सुलगती रही। इस दौरान भीगने की वजह से पटाखे भी ठीक से नहीं जल सके। रावण के पुतले को जलाने में यहां दोनों लीला कमेटियों के पदाधिकारियों को काफी मेहनत करनी पड़ी।

विज्ञापन
Prayagraj: Ravana was killed in pajava Ramlila, directions resonated with Jai Shri Ram
Prayagraj News : दशहरे पर रावण का वध करते श्रीराम। - फोटो : अमर उजाला।

इस मौके पर पर शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, कमेटी के अध्यक्ष कुल्लू यादव, कटरा रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुधीर गुप्ता, महामंत्री गोपाल बाबू जायसवाल, दारागंज रामलीला कमेटी के महामंत्री जितेंद्र गौड़, कोषाध्यक्ष मुन्ना आजाद, अरविंद पांडेय, तीर्थराज पांडेय बच्चा भैया, हीरालाल यादव, विजय सोनकर, सखन यादव समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद थे। उधर, ककरहा घाट पर महंत बाबा हाथीराम पजावा रामलीला कमेटी का दशानन घंटे भर विलंब से जलाया जा सका। बारिश के कारण रामदल रात नौ बजे  खुल्दाबाद से निकला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed