फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साढ़े तीन लाख गांवों में राम महोत्सव मनाएगी विहिप

Sun, 19 Jan 2020 12:24 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
VHP will celebrate Ram Mahotsav in three and a half lakh villages
फाईल फोटो - फोटो : Social Media

विश्व हिंदू परिषद की ओर से इस वर्ष चैैत्र वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर देश के साढ़े तीन लाख गांवों में राम महोत्सव मनाया जाएगा। यह आयोजन 25 मार्च 2020 से दो अप्रैल 2020 तक होगा। ये वही गांव हैं जिन गांवों में राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान शिला पूजन कार्यक्रम हुए थे। माघ मेला में विहिप के क्षेत्र चिंतन बैठक में तय हुआ कि इन सभी गांवों में धूमधाम से राम महोत्सव मनाया जाएगा। 



विहिप की क्षेत्र चिंतन बैठक में संगठन के काशी प्रांत में ज्यादा से ज्यादा हित चिंतकों को जोड़ने की बात हुई। कहा गया कि काशी प्रांत को पांच लाख हित चिंतक जोड़ने थे, लेकिन वहां दो लाख लोगों को ही जोड़ा जा सका है। तय हुआ कि राम नवमी तक काशी प्रांत में पांच लाख हित चिंतकों को संगठन से जोड़ दिया जाए, ताकि विहिप के आगामी कार्यक्रम तीव्र गति से हों। 

VHP will celebrate Ram Mahotsav in three and a half lakh villages
फाइल फोटो - फोटो : Social Media

बैठक के दूसरे दिन विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष जिवेश्वर मिश्र ने कहा कि वर्ष 2024 में विहिप के 60 वर्ष पूर्ण हो जाएंगे। ऐसे में प्रत्येक गांव में संगठन की समितियों का गठन किए जाने के साथ समसामयिक विषयों पर चिंतन किया जाए। इसके अलावा प्रत्येक गांव एवं मोहल्ले में हिंदू समाज के साप्ताहिक सत्संग भी हाें। बैठक में केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं में सेवा और समर्पण का भाव होना चाहिए। इसके लिए समय-समय पर कार्यकर्ताओं को ऊर्जान्वित करने के लिए प्रशिक्षण और चिंतन शिविर लगाते रहना चाहिए।

VHP will celebrate Ram Mahotsav in three and a half lakh villages
अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि न्यास कार्यशाला में मौजूद श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर भव्य निर्माण का रास्ता सर्वोच्च न्यायालय द्वारा प्रशस्त हुआ है, इसलिए इस बार चैत्र वर्ष प्रतिपदा से 25 मार्च से रामनवमी 2 अप्रैल तक जिन गांवों में शिला पूजन हुआ है, उन गांवों के प्रत्येक मंदिर में राम महोत्सव का कार्यक्रम संगठन द्वारा किया जाएगा। अगर किसी गांव में दो मंदिर हैं तो दोनों मंदिरों में यह उत्सव होगा। बैठक में क्षेत्र संगठन मंत्री अंबरीश सिंह ने क्षेत्र में बने हित चिंतकों के आंकड़ों के बारे में बताया। कहा कि इस क्षेत्र में तकरीबन 12 लाख हित चिंतक विहिप से जुड़ चुके हैं।  इस अवसर  राधेश्याम, वासुदेव पटेल, अवधेश, मुकेश कुमार, राजेश कुमार, दिवाकर नाथ त्रिपाठी, आशुतोष श्रीवास्तव, आनंद सिंह, विमल प्रकाश, सुरेश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, आरएम गोयल, मोहनलाल पटेल, अश्विनी पाठक, अश्विनी मिश्र, गौरव जायसवाल आदि मौजूद रहे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed