फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम मंदिर के निर्माण का खाका लेकर आज दिल्ली रवाना होंगे वासुदेवानंद सरस्वती

Mon, 17 Feb 2020 01:23 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 17 Feb 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
Vasudevanand will leave for Delhi today with the blueprint for temple construction
वासुदेवानंद सरस्वती - फोटो : प्रयागराज

अयोध्या में अद्वितीय राम मंदिर निर्माण के खाके के साथ जगदगुरु स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती सोमवार को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की पहली बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली रवाना होंगे। बैठक से पहले जगदगुरु मंदिर निर्माण की रूपरेखा पर अयोध्या जाकर प्रमुख साधु-संतों की नब्ज भी टटोलेंगे। इससे पहले रविवार को मंदिर निर्माण को लेकर शंकराचार्य आश्रम में दिन भर मंथन होता रहा।

Vasudevanand will leave for Delhi today with the blueprint for temple construction
स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती - फोटो : अमर उजाला

अलोपीबाग स्थित शंकराचार्य आश्रम में विहिप के प्रांतीय संगठन मंत्री लालमणि तिवारी के अलावा संगठन से जुड़े अन्य कई नेता मंदिर निर्माण की रूपरेखा पर स्वामी वासुदेवानंद के साथ चर्चा करते रहे। इस दौरान कार सेवा की तर्ज पर ही मंदिर निर्माण में भी उत्तर-दक्षिण व पूरब-पश्चिम से सनातनधर्मियों के हाथ बंटाने का उम्मीद जताई गई। फोन पर भी विहिप के अलावा मंदिर आंदोलन से जुड़े प्रमुख संत व नेता जगदगुरु केसंपर्क में लगातार बने रहे। स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती सोमवार की सुबह आठ बजे वह अयोध्या के लिए रवाना होंगे।

Vasudevanand will leave for Delhi today with the blueprint for temple construction
vasudevanand saraswati - फोटो : प्रयागराज

उन्होंने बताया कि वह अयोध्या में सुग्रीव किला में आयोजित स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज के बैकुंठोत्सव में कुछ देर रुकने केबाद लखनऊ चले जाएंगे। लखनऊ में ट्रस्ट के स्वरूप, मंदिर निर्माण की रुपरेखा समेत अन्य पहलुओं पर कुछ नेताओं से भी उनकी मुलाकात हो सकती है। इसके बाद वह मंगलवार को दिल्ली पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर ने साथ दिया तो अयोध्या के बाद काशी में होगी कार सेवा : वासुदेवानंद

Vasudevanand will leave for Delhi today with the blueprint for temple construction
स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती - फोटो : अमर उजाला

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने कहा कि उनकी पहली चिंता अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण को लेकर है। रामकाज पूरा करने के बाद बी वह विश्राम नहीं लेंगे। जगदगुरु स्वामी वासुदेवानंद ने कहा कि अयोध्या में मंदिर निर्माण केबाद अगर शरीर ने साथ दिया तो वह बाबा काशी विश्वनाथ को मुक्त कराने के लिए दूसरे चरण की कारसेवा का श्रीगणेश करेंगे। उल्लेखनीय है कि मंदिर आंदोलन के दौरान स्वामी वासुदेवानंद कारसेवा समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed