फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुंभ का वैभव देखेंगे हजारों एनआरआई, किया जा रहा है खास इंतजाम

Sat, 19 Jan 2019 01:53 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Sat, 19 Jan 2019 01:53 PM IST
विज्ञापन
Thousands American NRIs will see kumbh mela 2019
kumbh

विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक-आध्यात्मिक समागम का साक्षी सात समंदर पार जा बसे प्रवासी भारतीय बनने जा रहे हैं। यूनेस्को की ओर से कुंभ को विश्व की अमूर्त धरोहर घोषित किए जाने के बाद पहले दुनिया के 71 देशों के राजनयिक तैयारियां देखने आए थे। अब 24 जनवरी को प्रवासी भारतीयों का दल संगमनगरी आ रहा है।  उनके साथ विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के भी होने की संभावना है। भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने की ललक के साथ आ रहे प्रवासी भारतीयों को कुंभ के वैभव के साथ बांधने की पूरी तैयारी है। उनकी हर रुचि, जरूरत, सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है। विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने शुक्रवार को स्वयं तैयारियों का जायजा लिया।

Thousands American NRIs will see kumbh mela 2019
shahi snan

वाल्वो से आएंगे और विशेष ट्रेन से होगी रवानगी
प्रवासी भारतीय सम्मेलन 21 से 23 जनवरी के बीच वाराणसी में आयोजित होगा। इसके अगले दिन यानी, 24 जनवरी को उनका दल कुंभ क्षेत्र में होगा। सम्मेलन में शामिल होने वाले 3200 मेहमानों ने कुंभ दर्शन और भ्रमण की इच्छा जताई है। उनके साथ 80 अफसरों की टीम भी होगी। यहां वे सुबह 10 से शाम पांच बजे तक रहेंगे। प्रवासी भारतीयों को 90 वॉल्वो बस से वाराणसी से यहां लाया जाएगा। तीन अलग-अलग ग्रुप में उन्हें मिर्जापुर होते लाया जाएगा। पहला बैच सुबह सात, दूसरा आठ और तीसरा जत्था नौ बजे चलेगा। यहां पहुंचने का क्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा और सभी लोग अरैल स्थित टेंट सिटी में आएंगे। वहीं उनके रहने की व्यवस्था की गई है।

बिना लहसुन, प्याज का बनेगा खाना

Thousands American NRIs will see kumbh mela 2019
kumbh
वहां ब्रेक फास्ट के बाद प्रवासी भारतीयों को बस से ही अरैल घाट लाया जाएगा। फिर क्रूज तथा विशेष रूप से सजे मोटरवोट से संगम नोज आएंगे। वहां संगम स्नान कराने की तैयारी है। वहां भ्रमण के बाद अक्षय वट और सरस्वती कूप का दर्शन करेंगे। इसके बाद बड़े हनुमान मंदिर जाएंगे। इसके बाद उन्हें अखाड़ा तथा अन्य स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इसके बाद वे संगम नोज वापस आएंगे। फिर बोट से अरैल घाट पहुंचेंगे। वहां उन्हें कला ग्राम, संस्कृति ग्राम, वेंडिंग जोन आदि क्षेत्र का भ्रमण कराया जाएगा। भारत सरकार की ओर से कोऑर्डिनेटर बनाए गए राकेश शुक्ला ने बताया कि प्रवासी भारतीय उसी दिन तीन विशेष ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। प्रवासी भारतीयों को 26 जनवरी को दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर मेहमान के साथ होगा गाइड

Thousands American NRIs will see kumbh mela 2019
kumbh

विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने बताया कि 24 जनवरी को प्रयागराज आने वाले प्रवासी भारतीयों के दल में मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रवींद्र जगरनाथ शामिल होंगे। इनके अलावा न्यूजीलैंड के मेंबर ऑफ पार्लियामेंट कवलजीत बख्शी, नार्वे संसद के सदस्य हिमांशु गुलाटी समेत कई अन्य प्रमुख लोग आएंगे। प्रवासी भारतीयों को शुद्ध शाकाहारी भोजन दिया जाएगा। अंडा तो दूर उनके खाना में लहसुन, प्याज भी नहीं पड़ेगा। हालांकि, इसका ध्यान रखा जाएगा कि खाना तथा नाश्ता उनके देश या रुचि का ही हो। इसे ध्यान में रखकर टेंट सिटी प्रोजेक्ट के अधिकारियों की ओर से खाने की सूची तैयार की गई है। इसके अलावा ताज ग्रुप से भी संपर्क किया गया है।

विज्ञापन
Thousands American NRIs will see kumbh mela 2019
kumbh

मेहमानों को पूरी तरह से भारतीयता और यहां के धार्मिक एवं सांस्कृतिक माहौल में रंगने की तैयारी है। इस मकसद से विविध आयोजन तो होंगे ही, खाना और नाश्ता के मेन्यू का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। यहां आने वाले भारतीय प्रवासियों की मुख्य पसंद की जानकारी मांगी गई है। पूरी तैयारी है कि खाना उनकी पसंद का हो लेकिन भारतीय तड़का के साथ। इसी अनुसार खाने की सूची तैयार की गई है। हालांकि सूची को स्वीकृति मिलने तक संबंधित अफसर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। अफसर इतना जरूर बताते हैं कि उसमें जलेबी, पूड़ी, कढ़ी समेत देसी स्वाद भी शामिल किया गया है।

24 जनवरी को आ रहे हर प्रवासी भारतीय के साथ गाइड की व्यवस्था की गई है। कोशिश है कि गाइड भी उन्हीं के देश का हो। इसके लिए हरीश्चंद्र शोध संस्थान, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान आदि की मदद ली गई है। इन संस्थानों के विदेशी छात्र-छात्राओं को इसके लिए प्रशिक्षित किया गया है। इनके अलावा वाराणसी, दिल्ली आदि स्थानों से भी गाइड बुलाए गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed