फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुंभ 2019 का है अद्भुत नजारा, विदेशी संतों की थाली में परोसा जा रहा दाल-बाटी, चोखा

Sat, 19 Jan 2019 01:24 PM IST
shubham डॉ. अखिलेश मिश्र, अमर उजाला, प्रयागराज
डॉ. अखिलेश मिश्र, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Sat, 19 Jan 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
American saints eat Dal Bati in kumbh mela 2019 prayagraj
kumbh - फोटो : अमर उजाला

कुंभ की विविधता सिर्फ पंडालों या शिविरों तक सीमित नहीं, बल्कि संतों की रसोई में भी इसे चखा जा सकता है। खासकर विदेशी संतों के यहां तो बिना भारतीय मसालों से छौंका लगाए कुछ बनता ही नहीं। दाल, बाटी, चोखा, मटर-शाही पनीर की तो डिमांड रोज ही रहती है। संगम की रेती पर विदेशी संत और उनके यूरोपीय भक्तगणों का व्यंजन इन दिनों काली मिर्च, जीरा, हल्दी, इलायची, सरसों, मगरैल, अदरक के बिना अधूरा है। इसके अलावा संतों की रसोई का जायका बढ़ाने के लिए राजस्थान एवं गुजरात के खानसामे भी आए हैं।

American saints eat Dal Bati in kumbh mela 2019 prayagraj
kumbh
कुंभ मेला में पायलट बाबा के शिविर में इन दिनों विदेशी भक्तों को बाकायदा जमीन पर बैठकर भारतीय प्रसाद ग्रहण करते देखा जा सकता है। वे सभी लंगर की व्यवस्था से अभिभूत हैं। शिविर की रामेश्वरी का कहना है कि वह और उनके साथी भारतीय व्यंजन के मुरीद हैं। वह इससे पहले भी हरिद्वार, उज्जैन और नासिक के कुंभ में स्वामी जी के साथ भारतीय व्यंजन का लुत्फ ले चुकी हैं। 
American saints eat Dal Bati in kumbh mela 2019 prayagraj
kumbh

वहीं संत बालक योगेश्वर दास के शिविर में चल रहे भंडारे में यूरोप की वेलेंटाइना, ऐश्वर्य, रामेश्वरी, गैब्रियला एवं मोहनमाखन भारतीय व्यंजन छोले, दाल-चावल एवं रोटी बड़े चाव से खा रही थीं, जब उनसे भारतीय व्यंजन के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि भारतीय मसालों का कोई जवाब नहीं है। प्रयागराज में इस समय अधिकांश विदेशी संत मेथी की भजिया, पंजाबी सब्जी और आटे, बेसन, मूंग का हलवा का स्वाद लेना नहीं भूलते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
American saints eat Dal Bati in kumbh mela 2019 prayagraj
kumbh
जमीन पर बैठ करते भोजन
पायलट बाबा के शिविर में आस्ट्रिया, क्रोएशिया, कोलंबिया सहित कई देशों से सैकड़ों की संख्या में भक्त और विदेशी संत पहुंचे हैं। स्वामी जी से योग और अध्यात्म का ज्ञान लेने वाले यह विदेशी भक्त डाइनिंग टेबल पर नहीं, बल्कि जमीन पर पालथी मारकर भोजन करते हैं।
विज्ञापन
American saints eat Dal Bati in kumbh mela 2019 prayagraj
kumbh
हरी सब्जी और फूल गोभी पसंदीदा 
विदेशी भक्तों के बीच सबसे अधिक डिमांड हरी सब्जी, पत्ता गोभी, फूल गोभी और शिमला मिर्च की है। गाजर की सलाद के तो सभी दीवाने हैं। रसोई में उबली सब्जी की भी मांग है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed