फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम मंदिर सहित हम दो हमारे दो कानून पर भी होगा मेले में मंथन

Fri, 17 Jan 2020 02:05 AM IST
विनोद सिंह राहुल शर्मा, अमर उजाला, प्रयागराज
राहुल शर्मा, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Jan 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
There will be a brainstorm on our two laws including Ram temple
फाईल फोटो - फोटो : Social Media

संगम तीरे 21 जनवरी को आयोजित विश्व हिंदू परिषद का संत सम्मेलन अबकी कई मायनों में खास है। इसके माध्यम से जहां एक ओर अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की तिथि की घोषणा की जाएगी, वहीं दूसरी और संतों की मौजूदगी में राष्ट्रीय जनसंख्या नीति पर भी मंथन होगा। सम्मेलन के माध्यम से संत केंद्र सरकार से जनसंख्या नीति पर कानून बनाने की मांग करेंगे। इसके तहत हम दो हमारे दो फार्मूले को देश भर में लागू करने का प्रस्ताव भी पारित किया जाएगा। 

There will be a brainstorm on our two laws including Ram temple
ram mandir - फोटो : अमर उजाला

विहिप के शिविर में आयोजित संत सम्मेलन में प्रस्तुत किए जाने वाले विषयों का निर्धारण विहिप ने बीते दिनों ही तय कर लिया था। इन सभी विषयों को पहले 20 जनवरी को केंद्रीय मार्गदर्शक कमेटी की बैठक में रखा जाएगा, फिर इन्हीं विषयों पर संत 21 जनवरी को संत मंथन करेंगे। दरअसल इस विषय पर विहिप लंबे समय से कानून बनाने की मांग कर रही है।

There will be a brainstorm on our two laws including Ram temple
राम मंदिर के लिए तराशे गए पत्थर - फोटो : amar ujala
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ होने के बाद विहिप अब जनसंख्या नीति पर कानून बनाने की मांग कर रही है। विहिप पदाधिकारियों का मानना है देश में बढ़ रही जनसंख्या को नियंत्रित करने की जरूरत है। यह तभी संभव होगा जब कोई कानून बने।  इसके अलावा संत समान नागरिक संहिता पर भी चर्चा करेंगे। विहिप पदाधिकारियों का कहना है कि एक देश एक कानून होना चाहिए। विहिप के केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी बताते हैं कि संत सम्मेलन में राम मंदिर निर्माण की तिथि, राष्ट्रीय जनसंख्या नीति के साथ गो रक्षा और गंगा की स्वच्छता के लिए कानून बनाने पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा भारतीय संस्कृति, संस्कार, जीवन मूल्य आदि विषयों पर भी संत चर्चा करेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed