फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तिरंगा लेकर संगम तीरे सीएए के समर्थन में बनाई मानव श्रृंखला

Fri, 17 Jan 2020 01:35 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Jan 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
The human chain formed in support of the Sangam with the tricolor and the CAA
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में विपक्ष द्वारा मचाए जा रहे हल्ले के बीच भाजपा लगातार इस कानून के समर्थन में लोगों को जागरूक कर रही है। इसी कड़ी में भाजपा की ओर से बृहस्पतिवार को माघ मेला क्षेत्र में संगम किनारे इस सीएए के समर्थन में मानव श्रृंखला बनाई गई। भाजपा युवा मोर्चा की ओर से आयोजित इस मानव श्रृंखला में महानगर के साथ गंगापार एवं यमुनापार में युवा मोर्चा से जुड़े सैकड़ों युवा शामिल हुए। इस दौरान संगम क्षेत्र में राष्ट्रवाद के जमकर नारे लगे। 

The human chain formed in support of the Sangam with the tricolor and the CAA
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज

भाजपा की मानव श्रृंखला को देखने के लिए मेला क्षेत्र में श्रद्धालु भी उमड़ गए। हाथ में तिरंगा लिए युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सीएए के समर्थन में नारेबाजी भी की। युवा मोर्चा महानगर के अध्यक्ष विनय मिश्र सिंटू की अगुवाई में हुए इस कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, राजू राय आदि ने भी शिरकत की। वंदे मातरम, भारत माता की जय आदि के जयकारे की गूंज संगम क्षेत्र में दूर-दूर तक सुनाई दी। इसके पूर्व बांध स्थित हनुमान मंदिर पर एकत्र हुए भाजपाई एक जुलूस की शक्ल में वीआईपी घाट तक गए। वहां एक दूसरे का हाथ थाम कर किला की ओर मानव श्रृंखला बनाई गई।

The human chain formed in support of the Sangam with the tricolor and the CAA
प्रयागराज में भी चल रहा है प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

अमूमन संगम क्षेत्र में पंडों के झंडे एवं धर्म ध्वजाएं ही देखने को मिलती हैं लेकिन आज मानव श्रृंखला कार्यक्रम में सिर्फ राष्ट्रीय ध्वज ही दिखाई दिया। इस आयोजन में भाजपा ने एक बार फिर अपने झंडे का प्रयोग नहीं किया। इस आयोजन पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि युवाओं द्वारा संगम तट पर मानव श्रृंखला बनाकर विपक्षी दलों की साजिश को बेनकाब करने का संदेश दिया है। विपक्ष इस कानून को लेकर लोगों के समक्ष भ्रामक प्रचार कर रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह लगातार यही कह रहे हैं कि यह कानून नागरिकता देने का है, ना कि लेने का। युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष ने भी इस कानून का विरोध करने वालों भी भर्त्सना की। इस अवसर पर शैलेंद्र मौर्य, सुशील मिश्र, सचिन मिश्र, पवन मिश्र, सूर्यकांत त्रिपाठी, विपिन तिवारी, उदित शुक्ला, आकाश गुप्ता, सुनील जायसवाल, सौरभ मेहता, बचपन गुप्ता, आयुष अग्रहरि, सुधीर पटेल, सजल अग्रवाल, उत्कर्ष त्रिपाठी, चंदन, विकास तिवारी, जय कुमार आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
The human chain formed in support of the Sangam with the tricolor and the CAA
वीएचपी ने सीएए का समर्थन किया (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
सीएए के लिए तीर्थयात्री भी शामिल हो गए मानव श्रृंखला में 
संगम तट पर सीएए के समर्थन में बनाई गई मानव श्रृंखला में भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों के साथ तमाम तीर्थयात्री भी शामिल हो गए। पुणे से आए उल्हास पार्रिकर अपने दो दोस्तों के साथ मानव श्रृंखला में शामिल हो गए। उल्हास ने बताया कि सीएए राष्ट्रहित में उठाया गया बड़ा कदम है। केंद्र सरकार इस कानून का विरोध करने वालों से सख्ती से निपटे। इस दौरान हाथरस जिले के सादाबाद से आए विवेक चतुर्वेदी जो मकर संक्रांति का स्नान करने के बाद मेला क्षेत्र में ही रुक गए थे वह भी मानव श्रृंखला में कतार लगाकर खड़े हो गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed