फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जूना अखाड़े के दो संतों की हत्या से साधु समाज में गुस्सा, अखाड़ा परिषद ने दी महाराष्ट्र के सीएम के घेराव की चेतावनी

Sun, 19 Apr 2020 07:23 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 Apr 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
The killing of two saints of Juna Akhara is a rage in the monk community, the Akhara Council warned of the CM's siege of Maharashtra
narendra giri

महाराष्ट्र के पालघर जिला स्थित दानू तहसील में जूना अखाड़े के दो संतों की पुलिस की मौजूदगी में लाठी- डंडों से पीटकर हत्या किए जाने की घटना की अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने जांच कराने की मांग की है। रविवार को परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने समयुदाय विशेष को लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया। साथ ही इस घटना के जिम्मेदार लोगों और पुलिस कर्मियों के खिलाफ  कड़ी कार्रवाई के लिए आवाज उठाई। 

The killing of two saints of Juna Akhara is a rage in the monk community, the Akhara Council warned of the CM's siege of Maharashtra
crime - फोटो : demo pic

परिषद के अध्यक्ष ने चेताया कि लॉक डाउन खत्म होने के बाद बड़ी संख्या में साधु-संत महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे का घेराव करेंगे और इस मामले में कार्रवाई के लिए दबाव भी बनाएंगे। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने रविवार को बताया कि जूना अखाड़े के दोनों साधु एक ब्रह्मलीन संत के समाधि कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे। लेकिन, रास्ते में समुदाय विशेष के लोगों ने उनको कोरोना संक्रमण के नाम पर घेर लिया और लाठी-डंडे से पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया।

महंत नरेंद्र गिरि ने संत समाज से अपील की कि अगर कोई संत -महात्मा लॉकडाउन के दौरान ब्रह्मलीन होते हैं, तो उस इलाके के ग्रामीण और आसपास के ही लोग उनकी समाधि में शामिल हों। दूसरे प्रांत या जिले से साधु-संतों को समाधि में जाने से फिलहाल बचा जाना चाहिए।

The killing of two saints of Juna Akhara is a rage in the monk community, the Akhara Council warned of the CM's siege of Maharashtra
Crime Scene

संतों की हत्या करने वालों के खिलाफ सख्त कारवाई की मांग

अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्माश्रम महराज ने महाराष्ट्र के पालघर में जूना अखाड़े के दो संतों और उनके ड्राइवर की पुलिस की मौजूदगी में पीटकर हत्या किए जाने की रविवार को कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने केंद्र और महाराष्ट्र की प्रदेश सरकार से घटना की उच्च स्तरीय जांच कराकर मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों को बर्खास्त करने की मांग की है। परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद परिषद का एक प्रतिनिधि मंडल अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और महामंत्री से मुलाकात करके आगे की रणनीति तय करेगा। किन्नर अखाड़ा प्रयागराज की महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरि और महंत बजरंगमुनि उदासीन ने भी इस घटना की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कारवाई की मांग की है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed