फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prayagraj Weather : आंधी ने मचाई तबाही, पेड़ गिरने से तार-खंभे टूटे, जनजीवन प्रभावित, देखें तस्वीरें

Thu, 08 May 2025 02:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 08 May 2025 02:06 PM IST
सार

Storm In Prayagraj : तेज आंधी से बुधवार रात पूरे शहर की बिजली गुल गई। रसूलाबाद में बिजली के तार-खंभों समेत कई जगहों पर पेड़ों की डालियां गिर गईं। इससे घंटों बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बिजली कटौती से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Storm and rain wreaked havoc, dozens of trees fell on vehicles and high tension wires
झूंसी में आंधी के दौरान कार के ऊपर पेड़ गिर गया। - फोटो : अमर उजाला।

तेज आंधी से बुधवार रात पूरे शहर की बिजली गुल गई। रसूलाबाद में बिजली के तार-खंभों समेत कई जगहों पर पेड़ों की डालियां गिर गईं। इससे घंटों बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बिजली कटौती से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कैंट, अटाला, तिरंगा चौराहा के पास पेड़ की डालियां तारों पर गिर गई। इससे दर्जनों घरों में बिजली आपूर्ति बाधित रही।



स्टैनली रोड कार पर पेड़ की डाल गिर गई। जिस कारण दर्जनों घरों में करीब आधे घंटे तक बिजली गुल रही। इसी तरह धूमनगंज में पेड़ की डाल बिजली तार पर गिरने से कई घरों में बिजली गुल हो गई। इसके अलावा रसूलाबाद में बिजली की तार टूटने से दर्जनों घरों की बिजली गुल हो गई। वहीं, शिवकुटी में तार टूटने से घंटों बिजली गुल रही। इसके अलावा नूरूल्ला रोड, काला दांदा, सुलेमसराय, बलुआ घाट, मीरापुर, हर्षवर्धन नगर, शीशमहल समेत अन्य जगहों पर तक बिजली प्रभावित रही। परेड ग्राउंड में कई छोटे बड़े पेड़ों की डालियां टूट गईं। 

Storm and rain wreaked havoc, dozens of trees fell on vehicles and high tension wires
झूंसी इलाके में विद्युत पोल पर पेड़ गिर गया। - फोटो : अमर उजाला।

तेज हवा संग बारिश में बत्ती गुल, पेड़ की डालियों की जद में कारें

बुधवार की देर शाम को अचानक आसमान में छाए काले बादल तेज हवा के साथ जमकर बरसे। तेज हवा के साथ हुई मूसलाधार बारिश के कारण इलाके की बत्ती गुल हो गई। जबकि कई जगहों पर पेड़ों की डालियां उखड़ कर वाहनों पर गिर गईं। वहीं, जीटी रोड पर भी काफी देर तक यातायात ठप रहा। लोग भी घरों में दुबके रहे।   

Storm and rain wreaked havoc, dozens of trees fell on vehicles and high tension wires
झूंसी में आंधी के दौरान कार पर पेड़ गिर गया। - फोटो : अमर उजाला।

बुधवार की रात तकरीबन 9:30 बजे अचानक तेज हवाएं चलने लगीं। कुछ ही देर में तेज हवा के साथ ही मूसलाधार बारिश भी होने लगी। हवा इस कदर तेज थी कि कई जगहों पर घरों की कुर्सियां व अन्य घरेलू सामान उड़ गए। प्रयागराज-वाराणसी हाईवे मार्ग के किनारे लगे कई विशालकाय पेड़ की डालियां गिर गईं। हालांकि उन्हें हटा कर यातायात बहाल कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Storm and rain wreaked havoc, dozens of trees fell on vehicles and high tension wires
आंधी के दौरान पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा। - फोटो : अमर उजाला।

नई और पुरानी झूंसी में पेड़ों के जद में आने से चार पहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। आवास विकास कॉलोनी के साथ ही हवेलिया, छतनाग रोड, त्रिवेणीपुरम आदि इलाकों में बिजली गुल रही। बिजली के हाई टेंशन तार भी कई जगहों पर टूट कर लटक गए। इसकी वजह से झूंसी समेत पूरे गंगापार में देर रात तक अंधेरा पसरा रहा।

विज्ञापन
Storm and rain wreaked havoc, dozens of trees fell on vehicles and high tension wires
सिविल लाइंस में एल्गिन रोड पर पेड़ धराशायी हो गया। - फोटो : अमर उजाला।

सिविल लाइंस में एल्गिन रोड पर पेड़ धराशायी हो गया। इससे कई घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed