{"_id":"6aaa262bca28c363d2074a08","slug":"sp-leader-murdered-in-up-miscreants-shot-pawan-after-reiki-he-was-tipped-off-the-moment-he-stepped-out-of-cafe-2026-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में सपा नेता का कत्ल: 'कोई तो अस्पताल ले चलो...', पवन के ये थे आखिरी शब्द; रेकी कर कैफे से निकलते ही हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में सपा नेता का कत्ल: 'कोई तो अस्पताल ले चलो...', पवन के ये थे आखिरी शब्द; रेकी कर कैफे से निकलते ही हमला
Wed, 16 Sep 2026 11:51 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:51 AM IST
सार
प्रयागराज के हंडिया में सपा के जिला सचिव की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शक के आधार पर गांव के प्रधान को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि रेकी के बाद बदमाशों ने पवन को गोली मारी थी। कैफे से निकलते ही उसकी मुखबिरी हुई थी।
विज्ञापन
SP leader murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
प्रयागराज के हंडिया में सपा नेता पवन यादव की हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस को आशंका है कि वारदात से पहले बदमाश उसकी रेकी कर रहे थे। पुलिस को शक है कि कैफे से पवन के निकलते ही किसी ने उसकी मुखबिरी की और इसके बाद बदमाश मौके पर पहुंच गए।
बेहद करीब से से गोली मारे जाने के कारण पवन को संभलने तक का मौका नहीं मिला। पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए पवन के मोबाइल फोन का एक माह का कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) निकलवाया है।
विज्ञापन
बेहद करीब से से गोली मारे जाने के कारण पवन को संभलने तक का मौका नहीं मिला। पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए पवन के मोबाइल फोन का एक माह का कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) निकलवाया है।
विज्ञापन
इसके आधार पर पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना से पहले पवन किन लोगों के संपर्क में था और उससे लगातार कौन-कौन बात कर रहा था। वारदात से पहले पवन कैफे में अपने दोस्तों के साथ मिलने गया था। पुलिस ने कैफे में मौजूद उसके दोस्तों से भी लंबी पूछताछ की है।
विज्ञापन
पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि पवन से मिलने कौन-कौन आया था और कैफे से निकलने के बाद उसकी गतिविधियों की जानकारी किन लोगों को थी। पुलिस को आशंका है कि बदमाशों ने पहले पवन की रेकी की और उसकी गतिविधियों पर नजर रखी। कैफे से बाहर निकलने के बाद उसकी लोकेशन की जानकारी बदमाशों तक पहुंचाई गई होगी। इसके बाद ही बदमाश मौके पर पहुंचे और पवन को गोली मार दी।
कोई तो अस्पताल ले चलो...
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पवन को गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल होकर मदद की गुहार लगाता रहा। गोली लगते ही पवन बार-बार कह रहा था कि कोई अस्पताल चले। उसकी यह गुहार सुनकर मौके पर मौजूद लोग भी सहम गए। हालांकि, गंभीर चोट के चलते उसकी हालत बिगड़ती चली गई। पुलिस अब सीडीआर, कैफे में मौजूद लोगों के बयान और अन्य साक्ष्यों को जोड़कर हत्याकांड की कड़ियां तलाश रही है।

सपा ने दी प्रदर्शन की चेतावनी
प्रयागराज में गंगापार समाजवादी पार्टी के जिला सचिव पवन कुमार यादव की हत्या के बाद सपाइयों में आक्रोश है। एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव ने कहा कि जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने कहा कि थाने से 100 मीटर की दूरी पर पवन की हत्या हुई है।

जिलाध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने प्रशासन को चेतावनी दी कि हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर सपा आंदोलन करेगी। सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता पूजा मिश्रा ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। सपा महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. निधि यादव ने हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। दान बहादुर मधुर ने सरकार से पवन के परिवार के लिए 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद की मांग की है।
यूपी में सपा नेता की हत्या
प्रयागराज के हंडिया में मंगलवार शाम बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने गंगापार के सपा जिला सचिव और पूर्व ग्राम प्रधान पवन कुमार यादव (50) की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात हंडिया थाने से महज 500 मीटर दूर कर्मनाशा मोहल्ले में हुई।

गोली पवन की पीठ पर लगी। गंभीर हालत में उन्हें कई अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन एसआरएन अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पवन के बड़े भाई अशोक यादव की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
गांव के प्रधान को हिरासत में लिया गया है। उधर, वारदात के बाद तीनों बदमाश बाइक से फरार हो गए। थाने से करीब 500 मीटर की दूरी पर हुई वारदात वारदात के बाद तीनों बदमाश बाइक से वाराणसी की ओर भाग निकले। हंडिया थाने से करीब 500 मीटर की दूरी पर हुई इस वारदात ने पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
डीसीपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी होगी। हंडिया थाना क्षेत्र के मुगरांव गांव निवासी पवन की मां धनराजी देवी भी गांव की प्रधान रही हैं। दोपहर बाद करीब तीन बजे पवन अपनी कार से हंडिया कस्बे पहुंचे।
कर्मनाशा मोहल्ले में उन्होंने अपनी कार सड़क किनारे खड़ी की और पास के एक कैफे में दोस्तों से बातचीत करने चले गए। करीब दो घंटे बाद शाम करीब 5:20 बजे वह बाहर निकले। वह जैसे ही कार में बैठने लगे तो प्रयागराज की ओर से बाइक सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे।
बदमाशों ने कार के पास बाइक की रफ्तार धीमी कर दी। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने पवन को सटाकर फायर कर दिया। गोली उनकी पीठ में लगी। वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। पुलिस पवन को हंडिया कस्बे के एक निजी अस्पताल ले गई।
हालत गंभीर होने पर उन्हें टैगोर टाउन स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। एसआरएन पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।