फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सड़कों पर सन्नाटा लेकिन कार्यालयों में कतार से खतरा बरकरार

Fri, 20 Mar 2020 01:15 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 20 Mar 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Silence on the streets but the threat from the queue in offices remains
prayagraj news - फोटो : prayagraj

दृश्य - 1 सुबह के करीब 11 बजे। राणा प्रताप मार्ग से गुजर रही सिटी बस पूरी तरफ से भरी हुई है। उसी दौरान लखनऊ से आने वाली बस भी वहां से गुजरती है और उसमें हर सीट पर सवारी है। इनमें से कई ने मास्क भी लगा रखा है लेकिन सीट पर उनके बीच कोई फासला नहीं है।

Silence on the streets but the threat from the queue in offices remains
prayagraj news - फोटो : prayagraj

दृश्य - 2 सुबह करीब 10.45 बजे। बेली बिजली उपकेंद्र के कैश काउंटर पर बिल जमा करने के लिए लंबी कतार लगी है। दो कदम की दूरी पर बेली से जगराम चौराहा को जोड़ने वाली सड़क है। इसलिए कोरोना वायरस से खौफजदा होने के बावजूद लोग एक-दूसरे से सटकर खड़े रहने के लिए मजबूर हैं।
दृश्य - 3 दिन में करीब एक बजे। एसबीआई की मुख्य शाखा परिसर।

Silence on the streets but the threat from the queue in offices remains
prayagraj news - फोटो : prayagraj

मुख्य भवन के गेट पर एक कंटेनर में एल्कोहल मिश्रित पानी रखा है। लोगों को वहां से हाथ सेनेटाइज करने के बाद प्रवेश दिया जा रहा है। इसे सुनिश्चित करने के लिए दो गार्ड की ड्यूटी भी लगी है। भीतर ज्यादातर कर्मचारियों के चेहरे पर मास्क लगा है। उनके पास सेनेटाइजर भी रखा है।

अलग-अलग काउंटर के सामने 50 से अधिक ग्राहक कतार में खड़े हैं लेकिन उनके बीच में एक मीटर की दूरी तो दूर वे एक-दूसरे से टच करते हुए खड़े हैं। परिसर में ही विदेशी मुद्रा विनिमय केंद्र है। वहां ग्राहकों की संख्या तो कम है लेकिन दो दिन पहले तक सेनेटाइजर, मास्क आदि की व्यवस्था नहीं होने को लेकर कर्मचारियों में चर्चा तथा नाराजगी रही। एक कर्मचारी की तबीयत खराब होने की भी चर्चा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Silence on the streets but the threat from the queue in offices remains
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरों के बीच शहरियों की तरफ से भी एहतियात बरते जा रहे हैं तथा बृहस्पतिवार को सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा लेकिन बैंकों, सार्वजनिक वाहनों, सरकारी कार्यालयों में अब भी भीड़ बनी हुई है। इससे बीमारी के फैलने की आशंका बनी हुई है। ऐसे स्थानाें पर सेनेटाइजेशन के तो दावे किए किए जा रहे हैं लेकिन जगह-जगह से एकत्रित हुए लोगों के बीच एक मीटर का फासला तो एक-दूसरे से टच होने से भी खुद को नहीं बचा पा रहे।

एसबीआई ही नहीं पीएनबी, इलाहाबाद बैंक समेत अन्य बैंकों की शाखाओं में भी ग्राहकों की कतार लगी रही। ज्यादातर शाखाओं में बुधवार को सेनेटाइजर, मास्क आदि उपलब्ध कराए गए। इससे कर्मचारियों में राहत है लेकिन परिसर की नियमित सफाई नहीं होने से उनमें नाराजगी भी रही। कर्मचारियों का कहना था कि  बैंक में हर तरह के लोग आते हैं।

इसे ध्यान में रखकर आरबीआई की भी गाइडलाइन है कि हर दो से तीन घंटे में परिसर को सेनेटाइज किया जाए लेकिन सिर्फ सुबह सफाई होती है। यही स्थिति ज्यादातर सरकारी कार्यालयों में भी रही। ज्यादातर गतिविधियां ठप होने के बावजूद कलक्ट्रेट, विकास भवन, नगर निगम, रजिस्ट्री ऑफिस आदि परिसर में लोगों की आवाजाही बनी रही तथा कई जगहों पर लोग झुंड बनाकर खड़े रहे।

विज्ञापन
Silence on the streets but the threat from the queue in offices remains
prayagraj news - फोटो : prayagraj

सरकारी बैठकों में भी 20 से अधिक शामिल

एनपीआर और जनगणना की तैयारी जोरों पर है। कमिश्नरी में दो दिनों से कार्यशाला भी जारी है, जिसमें 50 से अधिक अफसर और कर्मचारी शामिल हुए। इस तरह की कई अन्य बैठकें भी जारी हैं, जिसे लेकर सवाल बना हुआ है।

मास्क का वितरण भी भीड़ लगाकर

चौंकाने वाली बात यह है कि मुफ्त मास्क वितरण वाले स्थानों पर भी स्वास्थ्य विभागों की एडवाइजरी का पालन नहीं किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को चौक समेत कई स्थानों पर मास्क वितरित किए गए। चूंकि बाजार में मास्क और सेनेटाइजर आसानी से उपलब्ध नहीं है। इसलिए इन्हें लेने के लिए लोगों की काफी भीड़ भी पहुंची। लोगों में मास्क पाने की होड़ रही। ऐसे में इस तरह के आयोजनों पर भी सवाल खड़ा हो गया है।

कलक्ट्रेट कर्मियों ने मांगे सेनेटाइजर-मॉस्क

कलक्ट्रेट के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने डीएम से मुलाकात कर सेनेटाइजर, हैंडवास और मास्क की मांग की। उनकी मांग पर डीएम ने भी इस पर तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। डीएम से मिलने वालों में संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार, मंत्री वीरेंद्र कुमार मिश्र आदि शामिल रहे।

कर्मचारियों को दिए गए सेनेटाइजर-मास्क

प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में अफसरों और कर्मचारियों को कोरोना वायरस से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर कर्मचारियों को सेनेटाइजर, मास्क आदि भी वितरित किए गए।

जनसुनवाई स्थगित

डीएम तथा अन्य अफसरों के यहां जनसुनवाई स्थगित कर दी गई है। बृहस्पतिवार को भी जनसुनवाई नहीं हुई। एडीएम सिटी अशोक कुमार कनौजिया ने अन्य निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की भी अपील की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed