फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गिरजाघरों में प्रभु यीशु की प्रार्थना सभाओं पर लगी रोक, बिशप ने लोगों से इकट्ठा न होने की अपील की

Fri, 20 Mar 2020 12:52 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 20 Mar 2020 12:52 AM IST
विज्ञापन
Ban on Lord Jesus' prayer meetings in churches
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कोरोना वायरस के संक्रमण से फैलने वाली महामारी से बचने के लिए बृहस्पतिवार को गिरजाघरों में प्रार्थना सभाएं करने पर भी रोक लगा दी गई। रोमन कैथोलिक डायोसिस के इलाहाबाद धर्म प्रांत के विशप राफी मंजली ने चर्चों में प्रार्थना के लिए सामूहिक रूप से न इकट्ठा होने का निर्देश जारी किया है।



विशप ने मिशनरीज के गिरजाघरों में जाने की बजाए घरों में ही प्रभु यीशु की प्रार्थना करने की सलाह दी है। उधर, लखनऊ डायोसेशन के विशप पीटर बलदेव ने भी चर्च की बजाए घरों से ही प्रार्थनाएं करने का निर्देश पादरियों को दिया है। 

Ban on Lord Jesus' prayer meetings in churches
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कोरोना के डर ने उपासना स्थलों पर भीड़ का हिस्सा बनने से परहेज के लिए मजबूर कर दिया है। इसी क्रम में गिरजाघरों में सुबह-शाम होने वाली प्रभु यीशु की प्रार्थनाएं भी 31 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गईं। रोमन कैथोलिक डायोसिस चर्च के इलाहाबाद धर्मप्रांत के विशप राफी मंजली ने सभी कैथलिक चर्चों में प्रार्थना पर रोक लगा दी है।

इस आशय का का आदेश उन्होंने दोपहर बाद जारी किया। इसी के साथ पूरे धर्म प्रांत के जिलों की चर्चों में प्रार्थनाएं बंद कर दी गईं। अब प्रभु यीशु के अनुयायी निर्धारित तिथि तक प्रार्थना घरों से ही करेंगे। इसी तरह लखनऊ डायोसेशन से जुड़े पत्थर गिरजाघर समेत सभी गिरजाघरों में भी प्रार्थनाएं बंद कर दी गई हैं। 

Ban on Lord Jesus' prayer meetings in churches
नमाज - फोटो : अमर उजाला

मस्जिदों में नमाजियों से एहतियात बरतने की अपील

मस्जिदों में नमाज के दौरान एतहियात बरतने की भी अपील शुरू कर दी गई है। शहर-ए-काजी शफीक अहमद शरीफी ने बृहस्पतिवार को कहा कि नमाजी चिकित्सकों व विशेषज्ञों की सलाह का संजीदगी से पालन करें।

उन्होंने अनावश्यक भीड़भाड़ से भी बचने की सलाह दी। साथ ही कहा कि हाथ धोने के साथ ही घरों की भी सफाई लगातार की जाए, ताकि महामारी को फैलने से रोका जा सके। शहर-ए-काजी ने कहा कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान मस्जिदों में भीड़ होना स्वाभाविक है। जुमे की नमाज घर से अदा नहीं कराई जा सकती। ऐसे में नमाजी दूरी बनाकर ही नमाज अदा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ban on Lord Jesus' prayer meetings in churches
prayagraj news - फोटो : prayagraj

शिरडी साईं धाम में भी दर्शन बंद

एजी ऑफिस से लगे शिरडी धाम साई मंदिर में बृहस्पतिवार को दर्शन-पूजन नहीं किया जा सका। साई स्प्रीचुअल ऐंड चैरिटेबल ट्रस्ट की ट्रस्टी ममता प्रकाश के के निर्देश पर कोरोना वायरस के डर की वजह से मंदिर में दर्शन-पूजन स्थगित किया गया। इस दिन साईं मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में भीड़ से बचने के लिए यह निर्णय लिया गया। 

डेढ़ मीटर की दूरी पर खड़े होकर कोरोना वायरस के नाश के लिए मां गंगा से प्रार्थना

संगम पर हरिहर गंगा आरती पर भी कोरोना वायरस का खौफ छा गया है। बृहस्पतिवार को आरती का स्वरूप छोटा कर दिया गया। साथ ही डेढ़ मीटर की दूरी पर खड़े होकर लोगों ने आरती की रस्म अदायगी की। इस दौरान कोरोना वायरस के नाश के लिए मां गंगा से प्रार्थना की गई। समिति के उपाध्यक्ष प्रमोद पांडेय ने कोरोना वायरस के नाथ के लिए मां गंगा के समक्ष प्रार्थना कराई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed