फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अस्थाई जेल गौहनिया में शिफ्ट किए गए इविवि प्रोफेसर समेत 30 जमाती

Fri, 24 Apr 2020 01:40 AM IST
विनोद सिंह न्यूज नेटवर्क, प्रयागराज
न्यूज नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Apr 2020 01:40 AM IST
विज्ञापन
Shifted 30 members including IMU professor shifted to temporary prison Gauhania
prayagraj news - फोटो : prayagraj

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रो. मो. शाहिद समेत सभी 30 जमातियों को गुरूवार की देर शाम नैनी सेंट्रल जेल से गौहनिया स्थित ग्रीन फील्ड एकेडमी में बनी अस्थाई जेल में शिफ्ट कर दिया गया। इनमें 16 विदेशी भी शामिल हैं। 



मंगलवार को करेली स्थित गेस्ट हाउस से लाकर सात इंडोनेशियाई, नौ थाईलैंड के नागरिकों के साथ प्रोफेसर समेत 30 लोगों को केंद्रीय कारागार नैनी के पुराने महिला बैरक में रखा गया था। बुधवार को शासन की ओर से सभी जमातियों को अस्थाई जेलों में रखने का आदेश आ गया। जिसके बाद देर शाम घूरपुर थाना क्षेत्र के गौहनिया स्थित ग्रीन फील्ड एकडेमी स्कूल को अस्थाई जेल को आनन-फानन में पूरे विद्यालय को सेनेटराइज कराया गया।

Shifted 30 members including IMU professor shifted to temporary prison Gauhania
prayagraj news - फोटो : prayagraj

गुरूवार को एडीजी जोन, आईजी रेंज, एसपी यमुनापार ने अस्थाई जेल में तब्दील किए गए विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उसके बाद वहां सुरक्षा को और मजबूत किया गया। शाम करीब साढ़े सात बजे सभी को नैनी सेंट्रल जेल से गौहनिया स्थित अस्थाई जेल शिफ्ट कर दिया गया। सीओ करछना आशुतोष तिवारी ने बताया कि पांच एंबूलेंस से  सभी जमातियो को अस्थाई जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।

Shifted 30 members including IMU professor shifted to temporary prison Gauhania
prayagraj news - फोटो : prayagraj

तीन शिफ्ट में लगेगी ड्यूटी

अस्थाई जेल में सुरक्षा का तगड़ा इंतजाम किया गया है। यहां पर पुलिस की तरफ से स्थानीय थाने के अलावा दो दारोगा, चार हेड कांस्टेबिल, 24 कांस्टेबिल, एक दर्जन होमगार्ड के अलावा जेल से एक जेलर, एक डिप्टी जेलर, तीन हेड वार्डर और 12 बंदीरक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। सीओ करछना आशुतोष तिवारी ने बताया कि एक दारोगा, आठ सिपाही, तीन होमगार्ड और तीन से चार जेल के बंदीरक्षक एवं अधिकारियों की ड्यूटी तीन शिफ्ट में लगाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shifted 30 members including IMU professor shifted to temporary prison Gauhania
prayagraj news - फोटो : prayagraj

जेल प्रशासन में छाया डर छटा, अधिकारियों संग बंदियों ने भी ली राहत की सांस

नैनी सेंट्रल जेल से तब्लीगी जमात के लोगों को अस्थाई जेल में शिफ्ट किए जाने से जेल प्रशासन एवं बंदियों ने राहत की सांस ली है। प्रत्यक्ष तौर पर भले ही कोई कुछ न कह रहा हो लेकिन जब से तब्लीगी जमात के लोग नैनी सेंट्रल जेल में लाए गए थे, जेल प्रशासन से लेकर बंदियों तक में खलबली मची हुईथी। खासतौर से उनके लिए खाना लेकर जाने वालों में तो इस बात को लेकर ज्यादा खौफ था कि कहीं वह कोरोना से संक्रमित न हो जाएं। गुरूवार शाम को जब सिटी मजिस्ट्रेट रजनीश मिश्रा, सीओ करछना आशुतोष तिवारी, इंस्पेक्टर नैनी, औद्योगिक क्षेत्र मय फोर्स पहुंचे तो जेल प्रशासन में खुशी छा गई। आनन फानन में सभी को वहां से गौहनिया के लिए रवाना कर दिया गया। 

विज्ञापन
Shifted 30 members including IMU professor shifted to temporary prison Gauhania
prayagraj news - फोटो : prayagraj

अंदर ही अंदर गौहनिया के लोगों में भी नाराजगी

गौहनिया बाजार शुरू होने से पहले कस्बे के बाहर स्थित ग्रीन फील्ड एकेडमी को तब्लीगी जमातियो के लिए बनाए गए अस्थाई जेल को लेकर स्थानीय स्तर पर भी नाराजगी उभरने लगी है। बुधवार शाम को स्थानीय लोग गौहनिया चौराहे पर एकत्रित होकर इसका विरोध करने के लिए जुटे लेकिन पुलिस के खौफ से मौके पर जाने की कोई हिम्मत नहीं जुटा पाया।

भीड़ में शामिल लोगों में इस बात को लेकर खासा गुस्सा है कि सारा शहर एवं यमुनापार छोडक़र तब्लीगी जमात के लोगों को यहां शिफ्ट करना गलत है। लोगों में अंदर ही अंदर इस बात को लेकर खासी नाराजगी है। एडीजी व आईजी जब अस्थाई जेल का निरीक्षण कर रहे थे, उसी दौरान विद्यालय की बिल्डिंग में एक जगह मधुमक्खी का छत्ता लगा मिला, जिसे अधिकारियों ने वहां से हटवाया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed