फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गौहनिया स्थित अस्थायी कारागार होगा इलाहाबाद विवि प्रोफेसर सहित 30 जमातियों का नया ठिकाना

Thu, 23 Apr 2020 01:03 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 23 Apr 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Gauhania-based temporary prison will be the new home for 30 depositors including Allahabad University Professor
Prayagraj News: Arrested Allahabad University Prof. Mohammed Shahid - फोटो : prayagraj

 सेंट्रल जेल नैनी में रखे गए इविवि प्रोफेसर समेत 30 जमातियों को अब गौहनिया में रीवां रोड पर स्थित ग्रीन फील्ड एकेडमी में स्थानांतरित किया जाएगा। जिला और पुलिस प्रशासन की टीम स्कूल को अस्थाई जेल बनाने में जुटी है। बृहस्पतिवार को आला अधिकारी मौके का निरीक्षण करने के बाद जमातियों को वहां रखने का निर्णय लेंगे।



मरकज में शामिल होकर शहर आए जमातियों में से एक इंडोनेशियाई नागरिक कोरोना पाजिटिव पाया गया था, जो ठीक होकर वापस लौट आ गया है। मंगलवार को करेली स्थित गेस्ट हाउस से सात इंडोनेशियाई, नौ थाईलैंड नागरिकों के साथ इविवि के प्रोफेसर मो. शाहिद समेत 30 लोगों को नैनी जेल भेजा गया था। जहां सभी को पुरानी महिला बैरक में अन्य कैदियों से अलग रखा गया है।

Gauhania-based temporary prison will be the new home for 30 depositors including Allahabad University Professor
prayagraj news - फोटो : prayagraj

बुधवार को मुख्यमंत्री ने सभी जमातियों को अस्थाई जेलों में रखने का आदेश दिया। उसी के बाद यमुनापार में अस्थाई जेल बनाने के लिए स्थान की खोज शुरू हो गई। देर शाम घूरपुर थाना क्षेत्र के गौहनिया स्थित ग्रीन फील्ड एकडेमी स्कूल को अस्थाई जेल बनाने की तैयारी शुरू की गई। आनन-फानन में पूरे विद्यालय को सैनिटाइज कराया गया। एसडीएम व सीओ करछना संग एसपी यमुनापार मौके पर पहुंचे। वहां सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस टीमों को लगाया गया।

Gauhania-based temporary prison will be the new home for 30 depositors including Allahabad University Professor
prayagraj news - फोटो : prayagraj

सीओ करछना आशुतोष तिवारी ने बताया कि अस्थाई जेल बनाने की तैयारी चल रही है। रात भर तैयारी की जाएगी। सुबह अधिकारी तैयारियों का जायजा लेंगे। उसके बाद जमातियों को यहां शिफ्ट किया जाएगा। एडीएम सिटी अशोक कनौजिया का कहना है कि अस्थाई जेल बनाने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gauhania-based temporary prison will be the new home for 30 depositors including Allahabad University Professor
prayagraj news - फोटो : prayagraj

जेल कहां होगी अभी इस पर निर्णय नहीं हुआ है। सुरक्षा तथा अन्य पहलुआें को ध्यान में रखकर स्थान चिह्नित करने के लिए सर्वे किया जा रहा है। इसके लिए टीम बनाई गई है। बताया कि जमात के लोग कहां रखे जाएंगे, इस पर निर्णय एसएसपी लेंगे। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के उल्लंघन में या पुलिस एवं चिकित्सीय टीम पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार लोगों को अस्थाई जेल में ही रखा जाएगा।

विज्ञापन
Gauhania-based temporary prison will be the new home for 30 depositors including Allahabad University Professor
prayagraj news - फोटो : prayagraj

एचवीएनबी महाविद्यालय को अस्थाई जेल बनाए जाने का विरोध

सेंट्रल जेल नैनी में रखे गए इविवि प्रोफेसर मो.शाहिद, 16 विदेशियों समेत 30 जमातियों को वहां से हटाकर अस्थाई जेल में शिफ्ट किए जाने की तैयारी है। इसके लिए पहले नैनी के हेमवती नंदन बहुगुणा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अस्थाई जेल बनाने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक टीम पहुंची और पूरे महाविद्यालय को सैनिटाइज भी कर दिया गया, लेकिन इसी बीच आसपास के लोगों को भनक लग गई। कुछ देर में वहां सैकड़ों लोग जमा हो गए। मौके पर मौजूद एसपी यमुनापार, एसडीएम, सीओ करछना ने लोगों के विरोध को देखते हुए हेमवती नंदन बहुगुणा को अस्थाई जेल न बनाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग माने और वापस हुए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed