फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शारदीय नवरात्र : महाष्टमी पर देवी की झलक पाने के लिए पंडालों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Wed, 13 Oct 2021 11:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 13 Oct 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Sharadiya Navratri: On Mahashtami, a flood of faith gathered in the pandals to get a glimpse of the Goddess.
Prayagraj News : शारदीय नवरात्रि पर पूजा पंडालों में देवी का आराधना करते भक्त। - फोटो : प्रयागराज

दुर्गोत्सव के तहत बुधवार को अष्टमी पर पूजा पंडालों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। बारी-बारी करके देवी प्रतिमाओं को देखने, निहारने केलिए लोग आते रहे लेकिन यह क्रम आधी रात के बाद तक जारी रहा। इस दौरान युवाओं का उत्साह भी खूब दिखा। देवी के दर्शन, पूजन केबाद ज्यादातर युवा पंडालों और प्रतिमाओं के साथ सेल्फी लेना नहीं भूले। अष्टमी पर ज्यादातर पंडालों में युवाओं की ओर से ही देवी गीतों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं, जिस पर उपस्थित श्रद्धालु तालियां बजाते, झूमते भी रहे।



शास्त्रीनगर दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से कोविड प्रोटोकाल को ध्यान में रखकर श्रद्धालुओं के दर्शन की व्यवस्था की गई थी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बारी-बारी से दर्शन कराया गया। पुष्पांजलि के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं जुटीं। वहीं पंडाल के एक कोने में सेल्फी प्वाइंट से युवाओं ने तस्वीरें भी उतारीं। इसी क्रम में टैगोरटाउन, अल्लापुर, कर्नलगंज, दरभंगा, बाई का बाग, करेलाबाग,मीरापुर आदि पूजा पंडालों में भी श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा।

 

Sharadiya Navratri: On Mahashtami, a flood of faith gathered in the pandals to get a glimpse of the Goddess.
Prayagraj News : शारदीय नवरात्रि पर पूजा पंडालों में देवी का आराधना करते भक्त। - फोटो : प्रयागराज

कैंट स्थित सदर बाजार फुटबॉल ग्राउंड पर छावनी दुर्गा पूजा पंडाल में महिला भक्तों की खासी भीड़ रही। पुष्पांजलि के लिए तांता लगा रहा। पूजा पंडाल देवी के जयकारों से गूंजता रहा। गुंजायमान रहा। मीडिया प्रभारी राजेश सोनकर के मुताबिक पंडाल में बने सेल्फी प्वाइंट पर युवाओं ने उत्साह से उपस्थिति दर्ज कराई।

कालिंदीपुरम सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से देवी की प्रतिमा अप्रतिम रूप से सजाई गई जिसकेदर्शन केलिए आधी रात के बाद तक श्रद्धालुओं के आने का क्रम बना रहा। श्री दुर्गा पूजा पंडाल चौफटका चकनिरातुल में देवी गीतों पर श्रद्धालु भी जमकर थिरके। विधि विधान से हवन बाद देवी को पुष्प पलाश पत्र चढ़ाए गए। उत्तर प्रदेश समाचार पत्र विक्रेता संघ के महामंत्री भोला अवस्थी के मुताबिक झलवा स्थित देवप्रयागम कॉलोनी की दुर्गा पूजा में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने आरती उतारी, पूजन किया।

 

Sharadiya Navratri: On Mahashtami, a flood of faith gathered in the pandals to get a glimpse of the Goddess.
Prayagraj News : मठ बाघंबरी गद्दी में बटुको संग महाष्टमी पर हवन करते महंत बलवीर गिरि। - फोटो : प्रयागराज

महंत बलवीर ने बटुकों संग किया शतचंडी महायज्ञ
महाअष्टमी पर विश्व कल्याण की कामना के साथ मठ बाघंबरी गद्दी में श्री महंत बलवीर गिरि ने बटुक ब्राह्मणों के साथ शतचंडी महायज्ञ किया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष तथा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की पुण्यात्मा की शांति के लिए श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए प्रार्थना की गई। इस मौके पर मठ बाघंबरी गद्दी के श्री महंत बलवीर गिरि एवं शिष्यों ने महंत नरेंद्र गिरि की ओर से संचालित सभी कार्यक्रमों को जारी और पूरा करने का संकल्प भी लिया।

लोक से जुड़ी लीला के साथ दर्शन देती रहीं देवी
जीटीबी नगर दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से अध्यक्ष प्रदीप दत्ता तथा सचिव रजत घोष की देखरेख में अबकी लोकजीवन से जोड़कर सजाया गया देवी का दरबार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। बैलगाड़ी पर सजा देवी का दरबार बंगाल के लोक जीवन की छवियों से जुड़ा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sharadiya Navratri: On Mahashtami, a flood of faith gathered in the pandals to get a glimpse of the Goddess.
Prayagraj News : शारदीय नवरात्रि पर पूजा पंडालों में देवी का आराधना करते भक्त। - फोटो : प्रयागराज

पूर्व राज्यपाल पं.केशरीनाथ ने उतारी ललिता की आरती

शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी पर बुधवार को देवी के महागौरी स्वरूप के दर्शन के लिए सिद्धपीठों में देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। अष्टमी के कारण ऐसे श्रद्धालु भी आए जिन्होंने अष्टमी का व्रत रखा था। देवी महागौरी स्वरूप में सजीं और शक्तिपीठों को भी फूलों तथा रंगबिरंगी चुनरियों से आकर्षक तरीकेसे सजाया गया था।


त्रिपुर सुंदरी भगवती ललिता के दर्शन, पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दर्शन पूजन के बाद पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल पं.केशरी नाथ त्रिपाठी ने मां ललिता की आरती उतारी। समिति के अध्यक्ष हरिमोहन वर्मा तथा महामंत्री धीरज नागर ने उन्हें ललिता देवी का दुर्लभ चित्र भेंट किया।

 

विज्ञापन
Sharadiya Navratri: On Mahashtami, a flood of faith gathered in the pandals to get a glimpse of the Goddess.
Prayagraj News : शारदीय नवरात्रि पर पूजा पंडालों में देवी के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : प्रयागराज

शक्तिपीठ मां कल्याणी देवी मंदिर में देवी स्वर्ण आभूषणों से महागौरी स्वरूप में सजीं। पुजारी सुशील पाठक एवं श्यामजी पाठक की देखरेख में श्रद्धालुओं ने शेरावाली का दर्शन किया।  कन्या पूजन, हवन पाठ, प्रसाद वितरण के लिए भी लोग जुटे।


अलोपीबाग स्थित शक्तिपीठ अलोपशंकरी में दर्शन और अभिषेक के लिए होड़ लगी रही। मंदिर परिसर में भगवती को निशान चढ़ाने केलिए इर्द-गिर्द क्षेत्रों से भी नाचते-गाते श्रद्धालु पहुंचे। चौक गंगादास स्थित शक्तिस्वरूपा खेमामाई मंदिर में भगवती नवदुर्गा स्वरूप में सजीं।


इसी क्रम में सिविल लाइंस हनुमत निकेतन की देवी दुर्गा, कटरा कालीबाड़ी, कर्नलगंज कालीबाड़ी, मुट्ठीगंज कालीबाड़ी सहित अन्य देवी मंदिरों में देवी के दर्शन और पूजन तथा उन्हें नारियल-चुनरी चढ़ाने के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं के आने का क्रम बना रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed