फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Narendra Giri Case : करीबी शिष्यों-सेवादारों की लिखावट का सीबीआई ने लिया सैंपल, सुसाइड नोट का सच जानने का प्रयास

Mon, 11 Oct 2021 01:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 11 Oct 2021 01:42 PM IST
विज्ञापन
Narendra Giri Case: CBI takes sample of handwriting of close disciples and attendants, tries to find out the truth of suicide note
महंत नरेंद्र गिरी और उनके लिखे सुसाइड नोट की प्रति - फोटो : अमर उजाला

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरि की मौत मामले की जांच में जुटी सीबीआई सुसाइड नोट को लेकर भी सबूत जुटाने में लगी है। इसी के तहत अब महंत के करीबी सेवादारों-शिष्यों की हैंडराइटिंग के नमूने लिए गए हैं। इन नमूनों का मिलान सुसाइड नोट की लिखावट से कराए जाने की तैयारी है। इसका कवायद का मकसद सुसाइड नोट को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब ढूंढ़ना है। 

Narendra Giri Case: CBI takes sample of handwriting of close disciples and attendants, tries to find out the truth of suicide note
prayagraj news: Narendra Giri - फोटो : prayagraj

महंत के कमरे से बरामद सुसाइड नोट को लेकर तरह-तरह के सवाल खड़े हुए थे। उसकी लिखावट के साथ-साथ कई अन्य तरह की बातें भी सामने आई थीं। इसी के तहत सुसाइड नोट को फोरेंसिक जांच के लिए भी भेजा गया। इसी क्रम में अब जांच में जुटी सीबीआई ने महंत के मठ और मंदिर में रहने वाले कुछ बेहद करीबी लोगों की हैंडराइटिंग के नमूने लिए हैं।

Narendra Giri Case: CBI takes sample of handwriting of close disciples and attendants, tries to find out the truth of suicide note
नरेंद्र गिरि मौत मामला - फोटो : अमर उजाला
इनमें चहेते शिष्यों के साथ ही सेवादार भी शामिल हैं। लिखावट का नमूना लेते वक्त उनसे महंत का नाम भी  लिखवाया गया। सूत्रों का कहना है कि इस कवायद का मकसद सुसाइड नोट को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब ढूंढ़ना है।

दरअसल यह चर्चा भी सामने आई थी कि सुसाइड नोट खुद न लिखकर महंत ने किसी करीबी से लिखवाया। महंत के सिग्नेचर को लेकर भी सवाल खड़े हुए। सुसाइड नोट में कटिंग को लेकर भी चर्चाएं होती रहीं। यही वजह है कि अब करीबियों की लिखावट के नमूनों के जरिए सुसाइड नोट का सच जानने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Narendra Giri Case: CBI takes sample of handwriting of close disciples and attendants, tries to find out the truth of suicide note
नरेंद्र गिरि (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
शिष्यों-सेवादारों के करीबी भी रडार पर
सूत्रों का कहना है कि महंत के शिष्यों व सेवादारों के करीबी भी जांच टीम के रडार पर हैं। सीबीआई इस बात का पता लगा रही है कि मठ और मंदिर में शिष्यों व सेवादारों का मिलना जुलना किन लोगों से था। वह कौन लोग थे, जो उनसे मिलने आया करते थे। किनके साथ उनका उठना बैठना था और उन लोगों में कौन शामिल थे जिनकी शिष्यों व सेवादारों से बेहद प्रगाढ़ता थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed