फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शारदीय नवरात्रि 2021 : शारदीय नवरात्रि आज से, इस विधि से पूजन करने पर बरसेगी देवी की कृपा, इन बातों का रखें ध्यान

Wed, 06 Oct 2021 10:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 06 Oct 2021 10:13 PM IST
सार

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

सुबह  6:17  से  7:44  के बीच करें कलश स्थापन

इसके बाद सुबह  9:30  बजे से स्थिर लग्न में दिन के 11:43  बजे तक होगा कलश स्थापन

विज्ञापन
Sharadiya Navratri 2021: Sharadiya Navratri from today, worshiping with this method will shower the blessings of the goddess
navratri 2021 - फोटो : अमर उजाला

कलश स्थापना, आह्वान और अखंड दीप जलाने के साथ बृहस्पतिवार को जगत प्रतिपालिका मां दुर्गा की आराधना का शारदीय नवरात्रि पर्व आरंभ होगा। वर्ष भर के लिए शक्ति संचय, आत्मानुशासन और आत्म शुद्धि के लिए भक्त व्रत, अखंड पाठ के अलावा जप और अनुष्ठान करेंगे। कलश स्थापना की तैयारियों को देर शाम अंतिम रूप दे दिया गया। सुबह प्रतिपदा लगते ही श्रद्धालु मां की आराधना में लीन हो जाएंगे।

Sharadiya Navratri 2021: Sharadiya Navratri from today, worshiping with this method will shower the blessings of the goddess
शारदीय नवरात्रि 2021 : नवरात्रि की पूर्व संध्या पर देवी के लिए बाजार में पूजन सामग्री की खरीदादीर की गई। - फोटो : प्रयागराज

शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होगी। इसके लिए घरों से लेकर देवी मंदिरों तक तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। नारियल, चुनरी, पूजा सामग्री से बाजार सज गए हैं। पूजन सामग्री खरीदने के लिए राजापुर, कटरा, चौक, नखास कोहना, खुल्दाबाद, सुलेम सराय समेत शहर के अन्य इलाकों में भीड़ लगी रही।

Sharadiya Navratri 2021: Sharadiya Navratri from today, worshiping with this method will shower the blessings of the goddess
शारदीय नवरात्रि 2021 : नवरात्रि की पूर्व संध्या पर देवी के लिए बाजार में पूजन सामग्री की खरीदादीर की गई। - फोटो : प्रयागराज

पूजन विधि
ज्योतिषाचार्य पं. ब्रजेंद्र मिश्र के अनुसार प्रतिपदा लगने के बाद कलश स्थापना का मुहूर्त बृहस्पतिवार की सुबह 06:17 से 07:017 बजे तक है। नवरात्रि के व्रत अनुष्ठान करने वालों को कलश स्थापना के लिए घर के उत्तर-पूर्व की दिशा में पूजा स्थल बनाना चाहिए। पूजा स्थल पर सफाई करने के बाद गंगा जल से उसे पवित्र करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sharadiya Navratri 2021: Sharadiya Navratri from today, worshiping with this method will shower the blessings of the goddess
शारदीय नवरात्रि 2021 : नवरात्रि की पूर्व संध्या पर देवी के लिए बाजार में पूजन सामग्री की खरीदादीर की गई। - फोटो : प्रयागराज

इसके बाद गंगा की मिट्टी से वेदी बनाकर उसे रंगोली या चौरठ की अल्पनाओं से सजाने के बाद जौ की बुवाई करनी चाहिए। फिर उस वेदी पर जल से भरे कलश में नारियल ,चुनरी, द्रव्य, अक्षत, दूर्वा,लौंग, सुपारी, हल्दी की गांठ डालकर मां का ध्यान करें। शारदीय नवरात्रि के नौ दिवसीय अनुष्ठानों की तैयारियों के साथ ही शहर के देवी मंदिरों को भव्य सजा दिया गया है।

विज्ञापन
Sharadiya Navratri 2021: Sharadiya Navratri from today, worshiping with this method will shower the blessings of the goddess
शारदीय नवरात्रि 2021 - फोटो : अमर उजाला

मीरापुर स्थित शक्ति पीठ मां कल्याणी देवी, मां ललिता देवी के अलावा अलोपीबाग स्थित मां अलोप शंकरी के मंदिरों को रंग-बिरंगी झालरों और फूलों से सजा दिया गया है। सुबह मंगला आरती के साथ ही इन मंदिरों में मां के प्रथम स्वरूप के रूप में शैलपुत्री की आराधना शुरू हो जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed