कलश स्थापना, आह्वान और अखंड दीप जलाने के साथ बृहस्पतिवार को जगत प्रतिपालिका मां दुर्गा की आराधना का शारदीय नवरात्रि पर्व आरंभ होगा। वर्ष भर के लिए शक्ति संचय, आत्मानुशासन और आत्म शुद्धि के लिए भक्त व्रत, अखंड पाठ के अलावा जप और अनुष्ठान करेंगे। कलश स्थापना की तैयारियों को देर शाम अंतिम रूप दे दिया गया। सुबह प्रतिपदा लगते ही श्रद्धालु मां की आराधना में लीन हो जाएंगे।
शारदीय नवरात्रि 2021 : शारदीय नवरात्रि आज से, इस विधि से पूजन करने पर बरसेगी देवी की कृपा, इन बातों का रखें ध्यान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 06 Oct 2021 10:13 PM IST
सार
कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
सुबह 6:17 से 7:44 के बीच करें कलश स्थापन
इसके बाद सुबह 9:30 बजे से स्थिर लग्न में दिन के 11:43 बजे तक होगा कलश स्थापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन