{"_id":"5e4ae9fc8ebc3ef24f62c54b","slug":"santosh-das-reached-in-support-of-women-protesting-against-caa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीएए के विरोध में धरना दे रहीं महिलाओं के समर्थन में पहुंचे संतोषदास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए के विरोध में धरना दे रहीं महिलाओं के समर्थन में पहुंचे संतोषदास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 18 Feb 2020 01:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 3
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मंसूर अली पार्क में सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में प्रदर्शन सोमवार को 37वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचकर संतोषानंद महाराज ने खाद्य सामग्री बांटी और बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता महमूद प्राचा ने भी प्रदर्शनकारियों में जोश भरा। एजी ऑफिस कर्मचारी संगठन ब्रदरहुड का प्रतिनिधिमंडल ने भी आंदोलन का समर्थन किया।
2 of 3
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
संतोषानंद महाराज ने कहा कि बीजेपी सरकार सीएए जैसे कानूनों को लागू कर लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली हुई है। आज देश की संस्कृति और गंगा जामुनी तहजीब को खतरा उत्पन्न हो गया है। प्रदर्शनकारियों को महाराज संतोषानंद, पंडित शास्त्री महाराज, पंडित श्याम सुंदर महाराज, पंडित बह्मचारी महाराज, पंडित राम लखन महाराज ने बिस्किट, केला, सेब, दालमोट आदि का वितरण किया। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता महमूद प्राचा ने कहा कि केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की।
3 of 3
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
कर्मचारी संगठन ब्रदरहुड के प्रतिनिधिमंडल में रिशेश्वर उपाध्याय, बाबूलाल, श्रृषेश्वर उपाधय, प्रो. कृष्णमुरारी, सुरेंद्र राही, योेगेंद्र, ओमप्रकाश पाल, माता प्रसाद यादव, रवि श्रीवास्तव, रामपाल सिंह, जीडी यादव, अशोक श्रीवास्तव, श्याम नारायण यादव, शिवधनी विमल, रामाचेत आदि ने भ्ज्ञी अपनी बात रखी। इसके पूर्व बड़ी संख्या में महिलाओं ने जुलूस निकाला और पार्क पहुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर सायरा अहमद, सबीहा मोहानी, जीशान रहमानी, उमर अब्दुल्ला, सैयद मो. अस्करी, तारिक खान, इरशाद उल्ला आदि मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।