{"_id":"60f704128ebc3e7356494670","slug":"sacrifice-in-the-way-of-allah-today-no-more-than-50-people-allowed-in-mosques","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अल्लाह की राह में कुर्बानी आज, मस्जिदों में 50 से अधिक लोगों के प्रवेश की अनुमति नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्लाह की राह में कुर्बानी आज, मस्जिदों में 50 से अधिक लोगों के प्रवेश की अनुमति नहीं
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 20 Jul 2021 10:45 PM IST
सार
बकरीद पर शहर भर की मस्जिदों मे ईद उल अजहा की विशेष नमाज की तैयारी कर ली गई है। कोविड गाइड लाइन के नियमानुसार मस्जिदों में सिर्फ 50 लोगों को ही नमाज के लिए प्रवेश मिल सकेगा। इंतेजामकारों ने लोगों से अपील की है कि करीब के लोग ही मस्जिदों में आएं, बाकी लोग अपने अपने घरों में ही नमाज का एहतेमाम करें
विज्ञापन
1 of 2
बकरीद की नमाज अदा करते अकीदतमंद। (प्रतीकात्म तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ईद उल अजहा पर बुधवार को कोविड प्रोटोकॉल के बीच शहर की मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की जाएगी। कुर्बानी के त्योहार पर मंगलवार की देर शाम तक चौक, नखासकोहना, करेलाबाग समेत कई इलाकों में बकरों की खरीद होती रही। उधर, इंतजामियां कमेटियों की ओर से सैनिटाइजेशन और साफ-सफाई के साथ मस्जिदों में भी बकरीद की नमाज की तैयारियां पूरी कर ली गईं। इस बार मस्जिदों में एक साथ 50 लोग ही नमाज अदा कर सकेंगे। मुस्लिम धर्म गुरुओं ने पर्व पर कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करने की अपील की है।
बकरीद पर शहर भर की मस्जिदों मे ईद उल अजहा की विशेष नमाज की तैयारी कर ली गई है। कोविड गाइड लाइन के नियमानुसार मस्जिदों में सिर्फ 50 लोगों को ही नमाज के लिए प्रवेश मिल सकेगा। इंतेजामकारों ने लोगों से अपील की है कि करीब के लोग ही मस्जिदों में आएं, बाकी लोग अपने अपने घरों में ही नमाज का एहतेमाम करें। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी लोगों से घरों में ही ईद-ए-कुरबां की नमाज अदा करने की अपील की है, ताकि मस्जिदों में अधिक भीड़ न लगने पाए। इसी के साथ अलग-अलग मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज के लिए समय भी तय कर दिया गया है।
2 of 2
बकरीद पर कुर्बानी के लिए हटिया बाजार में बकरे की खरीदारी करते लोग। अमर उजाला
- फोटो : prayagraj
करैली के बैतुस्सलात में सुबह सात बजे मौलाना नैय्यर रिजवी नमाज अदा कराएंगे। इसी तरह मस्जिद गदा हुसैन खां में सुबह आठ बजे मौलाना जाबिर अब्बास, मस्जिद-ए- मोहम्मदी करैली लेबर चौराहा में सुबह 8:30 बजे मौलाना वसी हैदर नमाज अदा कराएंगे। मदरसा जमीयतुल अब्बास करैली वीआईपी कालोनी में सुबह नौ बजे मौलाना सैयद कल्बे अब्बास रिजवी नमाज अदा कराएंगे।
इसके अलावा मस्जिद-ए-खदीजा करैली में सुबह 9:30 बजे, मस्जिद काजी बख्शी बाजार में सुबह 9:30बजे, मस्जिदे नूर दायरा शाह अजमल में सुबह 9:30 बजे बकरीद की नमाज होगी। इसी तरह शिया जामा मस्जिद चक मानसरोवर में सुबह 10 बजे इमाम-ए-जुमा सैयद हसन रजा जैदी की कयादत में ईद- उल -अजहा की नमाज अदा की जाएगी।
मस्जिद गदा हुसैन के मुतवल्ली आफताब हैदर, मस्जिद काजी साहब के मुतवल्ली शाहरुक काजी, मस्जिद-ए-मोहम्मदी के मुतवल्ली इतरत नकवी, मस्जिद-ए-खदीजा के मुतवल्ली हसन आमिर, मस्जिद-ए-नूर के मुतवल्ली आगा अली कासिम समेत अन्य मस्जिदों के पेश इमाम व इंतेजामकारों ने नमाज- ए- ईद उल अजहा की तैयारी मुकम्मल करते हुए मास्क और सैनिटाइजेशन के बाद ही मस्जिदों में लोगों को प्रवेश कराने की बात कह। उलेमाओं ने बुजुर्गों और छोटे बच्चों को मस्जिद में न लाने का भी आग्रह किया है।
नसीम ने राजस्थान से मंगाया ढाई लाख का बकरा
प्रयागराज। बेली के नसीम अहमद ने कुर्बानी के लिए ढाई लाख रुपये का बकरा खरीदा है। उन्होंने यह बकरा राजस्थान के अलवर से मंगाया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।