जिले में 23 ब्लॉक प्रमुखों और 2083 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मंगलवार को शपथ ली। इसके तत्काल बाद सभी क्षेत्र पंचायतों की पहली बैठक हुई। इसमें पूरे जिले के लिए 17.48 करोड़ रुपये का बजट अनुमोदित हुआ। यह पांचवें राज्य वित्त आयोग की अवशेष राशि है। हालांकि यह बजट 20 ब्लॉक का ही है। तीन नए ब्लॉकों का बजट अभी वेबसाइट पर अपलोड नहीं हुआ है।
प्रयागराज: ब्लॉक प्रमुखों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ली शपथ
- पांचवें राज्य वित्त आयोग के अवशेष 17.48 करोड़ रुपये के बजट का हुआ अनुमोदन
- कौड़िहार में सबसे अधिक 3.32 करोड़ तथा मेजा में सबसे कम 1.18 लाख रुपये स्वीकृत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन नए ब्लॉक का बजट, अभी वेबसाइट पर अपलोड नहीं
जिले में सहसों, शृंग्वेरपुर और भगवतपुर नाम से तीन नए ब्लॉक बनाए गए हैं। इनका कोई पुराना बजट अवशेष नहीं है। ऐसे में इन ब्लॉक का बजट वेबसाइट पर अभी अपलोड नहीं हुआ है।
ब्लॉक प्रमुख
प्रतापपुर शैलेष यादव
कौंधियारा इंद्रनाथ मिश्रा
मेजा गायत्री देवी
उरुवा आरती गौतम
बहरिया योगेश पांडेय
कोरांव मुकेश कुमार
जसरा अजीत सिंह
बहादुरपुर अरुणेंद्र यादव
सैदाबाद राजेंद्र सिंह
करछना सरोज
मऊआइमा अफसरुन निशा
धनूपुर ज्योति यादव
कौड़िहार मो.मुजफ्फर
सोरांव प्रदीप कुमार
हंडिया महेंद्र सिंह
मांडा प्रगति सिंह
फूलपुर विपेंद्र सिंह
शंकरगढ़ निर्मला
चाका अनिल सिंह
होलागढ़ राम फकीर
सहसों गीता सिंह
शृंग्वेरपुर धाम कल्पना पांडेय
भगवतपुर मालती देवी
पंचम राज्य वित्त आयोग का अवशेष बजट
ब्लॉक राशि (लाख में)
बहादुरपुर 38.32
बहरिया 105.08
चाका 22.42
धनूपुर 113.72
हंडिया 141.95
होलागढ़ 33.63
जसरा 43.73
करछना 47.78
कौंधियारा 86.47
कौड़िहार 332.04
कोरांव 73.44
मांडा 198.87
मऊआइमा 71.02
मेजा 1.18
फूलपुर 36.82
प्रतापपुर 73.84
सैदाबाद 113.16
शंकरगढ़ 55.47
सोरांव 79.65
उरुवा 79.44
कुल 1748.08
नोट- इस सूची में तीन नए ब्लॉकों का बजट शामिल नहीं है